ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट संपन्न भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय चुनाव हुआ संपन्न अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें खैराबाद बाजार में किया पैदल मार्च जिलाधिकारी की अध्यकता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न , भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण सहारा हॉस्पिटल में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज और लिया लाभ जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट संपन्न भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय चुनाव हुआ संपन्न अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें खैराबाद बाजार में किया पैदल मार्च जिलाधिकारी की अध्यकता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न , भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण सहारा हॉस्पिटल में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज और लिया लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार English

हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी दोषी सिद्ध, कोर्ट ने सुनाई 2 वर्ष की सजा और 11,000 रुपये का जुर्माना

D

Dainik India News

4769 views
हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी दोषी सिद्ध, कोर्ट ने सुनाई 2 वर्ष की सजा और 11,000 रुपये का जुर्माना

सह अभियुक्त मंसूर अहमद को 6 माह की सजा, न्यायालय के फैसले में अभियोजन की सक्रिय भूमिका

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, 31 मई 2025।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ की अदालत ने बहुचर्चित हेट स्पीच मामले में पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को दोषी करार देते हुए 2 वर्ष के साधारण कारावास और ₹11,000 के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला थाना कोतवाली नगर में दर्ज मु.अ.सं. 97/2022, धारा 171F, 506, 189, 153A, 120B भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत सुनाया गया।

अब्बास अंसारी, जो गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत यूसुफपुरा के निवासी हैं, को भड़काऊ भाषण देने और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने जैसे गंभीर आरोपों में दोषी पाया गया। यदि वे निर्धारित जुर्माना नहीं अदा करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 2 माह की साधारण कैद भुगतनी होगी।

सह अभियुक्त मंसूर अहमद, पुत्र खुशेदुलहक, निवासी यूसुफपुरा, गाजीपुर को भी अदालत ने 6 माह के साधारण कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त 1 माह की कैद भुगतनी पड़ेगी।

इस निर्णय को सफलतापूर्वक प्राप्त कराने में अभियोजन अधिकारी हरेन्द्र सिंह, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर सिंह, मुख्य आरक्षी अनिल सिंह तथा न्यायालय पैरोकार मुख्य आरक्षी आशीष कुमार की अहम भूमिका रही।

यह फैसला न केवल चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था की रक्षा हेतु एक स्पष्ट संदेश है, बल्कि भड़काऊ बयानों पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने की न्यायपालिका की गंभीरता को भी दर्शाता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!