ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में तबादलों पर लगा ब्रेक: 202 तबादले निरस्त, दो बड़े IAS अधिकारी प्रतीक्षारत • वाराणसी जंक्शन पर महिला स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड मशीन एवं इंसीनरेटर की शुरुआत,CSR पहल के अंतर्गत SBI का सराहनीय योगदान • जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन व पुलिस अधीक्षक नें थाना दोहरीघाट का किया निरीक्षण • संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान • होली के रंग पर खून की होली! दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में उबाल — “दिल्ली को योगी जैसा नेतृत्व चाहिए” • अन्तःदीप्ति का महामंत्र — मनोविजय और आत्मोत्कर्ष का दार्शनिक विस्तार • दो टूक :हल्दीघाटी हो या गनवान घाटी भारत ना झुका है, ना झुकेगा अगर कोई हमें उसका आएगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं -रक्षा मंत्री • भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: • यूपी में तबादलों पर लगा ब्रेक: 202 तबादले निरस्त, दो बड़े IAS अधिकारी प्रतीक्षारत • वाराणसी जंक्शन पर महिला स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड मशीन एवं इंसीनरेटर की शुरुआत,CSR पहल के अंतर्गत SBI का सराहनीय योगदान • जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन व पुलिस अधीक्षक नें थाना दोहरीघाट का किया निरीक्षण • संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान • होली के रंग पर खून की होली! दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में उबाल — “दिल्ली को योगी जैसा नेतृत्व चाहिए” • अन्तःदीप्ति का महामंत्र — मनोविजय और आत्मोत्कर्ष का दार्शनिक विस्तार • दो टूक :हल्दीघाटी हो या गनवान घाटी भारत ना झुका है, ना झुकेगा अगर कोई हमें उसका आएगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं -रक्षा मंत्री • भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 5730 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

नये भूमि एवं शराब माफियाओं को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

ब्यूरो / दैनिक इंडिया न्यूज़ 

मऊ , उत्तर प्रदेश 

 जिलाधिकारी  अरुण कुमार की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना, मोटर दुर्घटना क्लेम, आई.जी.आर.एस. गोल्डन कार्ड अभियान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित कई अन्य योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। 

स्वामित्व योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को इस योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकायेदारों एवं मोटर दुर्घटना क्लेम से संबंधित वसूली में तेजी लाने के भी निर्देश दिए, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कुर्क एवम् नीलामी की कार्रवाई करने को भी कहा। धान क्रय केंद्रों की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकृत किसानों का यथाशीघ्र सत्यापन करने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्रों में बाढ़ अथवा कटान से पीड़ितों के लिए पात्रता होने पर उन्हें सरकारी जमीनों का पट्टा करने के भी निर्देश दिए । गोल्डन कार्ड अभियान की धीमी प्रगति पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस कार्य में तेजी लाने को कहा, साथ ही इस कार्य से जुड़े लोगों की लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने तहसील क्षेत्र में नए भू माफियाओं एवं शराब माफियाओं का चिन्हीकरण कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मत्स्य योजना संपदा योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों का सहायक निदेशक मत्स्य को यथाशीघ्र उप जिलाधिकारियों के माध्यम से भूलेखीय सत्यापन कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई, आइ.जी.आर.एस. के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति आदि की भी विस्तृत समीक्षा की ।

बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी  अभय पाण्डेय  समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, सहायक निदेशक मत्स्य रिचा चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश अग्रवाल सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!