ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
आस्था हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन- जितेंद्र प्रताप सिंह • अवध बार एसोसिएशन चुनाव: एस. चंद्रा अध्यक्ष, ललित तिवारी महासचिव पद पर विजयी • शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु • श्री राम कथा की पूर्व संध्या पर निकली कलश यात्रा • उत्तर प्रदेश की 20 बड़ी खबरें: जानिए आज के प्रमुख घटनाक्रम • महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया • शिशु का मौलिक अधिकार स्तनपान सर्वोत्तम आहार -प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी • क्या अधिवक्ताओं को भयभीत कर न्यायपालिका को नियंत्रित करना चाहती है सत्ता? • आस्था हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन- जितेंद्र प्रताप सिंह • अवध बार एसोसिएशन चुनाव: एस. चंद्रा अध्यक्ष, ललित तिवारी महासचिव पद पर विजयी • शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु • श्री राम कथा की पूर्व संध्या पर निकली कलश यात्रा • उत्तर प्रदेश की 20 बड़ी खबरें: जानिए आज के प्रमुख घटनाक्रम • महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया • शिशु का मौलिक अधिकार स्तनपान सर्वोत्तम आहार -प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी • क्या अधिवक्ताओं को भयभीत कर न्यायपालिका को नियंत्रित करना चाहती है सत्ता? •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जेवर फिल्म सिटी में शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की मिलेगी सुविधा 

D

Dainik India News

• 6527 views
जेवर फिल्म सिटी में शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की मिलेगी सुविधा 

न सिर्फ भारत की बल्कि विदेशी फिल्मों की भी हो सकेगी शूटिंग

फिल्म मेकर्स स्क्रिप्ट के साथ आएंगे और पूरी फिल्म बनने के ही जाएंगे

बोनी कपूर और भूटानी इंफ्रा मिलकर विकसित करेंगे फिल्म सिटी

योगी सरकार की ओर से निशुल्क भूमि के साथ मुहैया कराया जाएगा बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ।सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी जल्द ही साकार होने जा रहा है। बिड के माध्यम से फिल्म सिटी प्रोजेक्ट हासिल करने वाली बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी से जुड़े निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर ने कहा है कि इस फिल्म सिटी को इस तरह विकसित किया जाएगा कि न सिर्फ भारत की बल्कि विदेशी फिल्मों की भी यहां शूटिंग हो सकेगी। यही नहीं, देश और विदेश के फिल्म मेकर्स यहां अपनी स्क्रिप्ट के साथ आएंगे और पूरी तरह फिल्म बनने के बाद ही यहां से जाएंगे। उन्हें फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ पोस्ट प्रोडक्शन की भी फैसिलिटी मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी इंफ्रा ने फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को बिड के माध्यम से प्राप्त किया है। कंपनी की ओर से सर्वाधिक 18 प्रतिशत रेवेन्यू शेयर की बिड देकर प्रोजेक्ट हासिल किया गया है। 

सीएम योगी के विजन को करेंगे साकार

बोनी कपूर ने कहा कि बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी इंफ्रा को यूपी के नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म स्टूडियो विकसित करने के लिए टेंडर प्राप्त करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और उन्हें निराश नहीं होने देंगे। बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, इस स्टूडियो को दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं के लिए फिल्म शूटिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बनाएंगे। स्टूडियो में न केवल फिल्मों की शूटिंग हो सकेगी, बल्कि पोस्ट प्रोडक्शन की भी सुविधाएं होंगी। उनके अनुसार, एक निर्माता को स्क्रिप्ट के साथ स्टूडियो में आने और अंतिम फिल्म के साथ जाने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब यूपी फिल्म मेकिंग के लिए हमारा घर बन जाएगा। हम इसे इंटरनेशनल लेवल की फिल्म सिटी बनाने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से योगी सरकार ने इस बिड प्रॉसेस को पूरे ट्रांसेपेरेंट तरीके से आयोजित किया, यह उसकी भी जीत है। हम इसका हिस्सा बनने पर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इसकी डिजाइन और कांसेप्ट को सभी के सामने प्रस्तुत करेंगे। 

फिल्म सिटी में टेक्नोलॉजी का होगा भरपूर उपयोग

भूटानी ग्रुप के अली राम ने बताया कि ये फिल्म सिटी बेहद आधुनिक होगी। हम इसकी मैपिंग कर चुके हैं। दिल्ली ही नहीं इंटरनेशनल आर्किटेक्स्ट के साथ हमारी बातचीत चल रही है। हमने दुनिया भर की फिल्म सिटी और स्टूडियो देखे हैं। फिल्म सिटी में टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया जाएगा। हमारा होमवर्क पूरा है। हमारी कोशिश होगी कि ये विश्व की सबसे ज्यादा सक्सेसफुल और टेक्नोलॉजिकली एडवांस्ड फिल्म सिटी बने। इससे बहुत ज्यादा टूरिज्म प्रमोट हो और बहुत सारे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म कंपनियां भी आएं। हम इसको बेस्ट टूरिस्ट कैपिटल बनाने का प्रयास करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि यह एक पावर सेंटर बने जहां से हम अपनी बात पूरी दुनिया से कह सकें। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) के सीईओ अरुणवीर सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए प्राधिकरण की ओर से निशुल्क जमीन दी जा रही है, जबकि कनेक्टिविटी से लेकर तमाम बुनियादी ढांचा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!