ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
साकार होने को है ताउम्र का सपना आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास गुड्डू अंसारी ने अपने आत्मीय जनों को अभिवादन करते हुए मनाया जन्म दिन विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत पार्टी रवानगी स्थल का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण नवागत थानाध्यक्ष अब्दुल वहीद ने किया पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का भरोसा ऐसा न हो कि यूपी में अभियान चले और माफिया यहां दुम दबाकर छिप जाएंः सीएम निर्धारित समय सीमा के अंदर शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा पूर्ण नहीं किया तो होंगे शिक्षण संस्था जिम्मेदार सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन साकार होने को है ताउम्र का सपना आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास गुड्डू अंसारी ने अपने आत्मीय जनों को अभिवादन करते हुए मनाया जन्म दिन विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत पार्टी रवानगी स्थल का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण नवागत थानाध्यक्ष अब्दुल वहीद ने किया पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का भरोसा ऐसा न हो कि यूपी में अभियान चले और माफिया यहां दुम दबाकर छिप जाएंः सीएम निर्धारित समय सीमा के अंदर शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा पूर्ण नहीं किया तो होंगे शिक्षण संस्था जिम्मेदार सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
Astrology English

संस्कृतभारती के पदाधिकारियों ने डॉ. महेन्द्र देव से की सौहार्दपूर्ण भेंट, संस्कृत शिक्षा के विकास पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव - जितेन्द्र प्रताप सिंह

D

Dainik India News

34 views
संस्कृतभारती के पदाधिकारियों ने डॉ. महेन्द्र देव से की सौहार्दपूर्ण भेंट, संस्कृत शिक्षा के विकास पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव - जितेन्द्र प्रताप सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ। संस्कृतभारती के अखिल भारतीय महामंत्री सत्यनारायण भट्ट, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद पंडित, और अध्यक्ष संस्कृतभारती न्यास अवध प्रांत जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव से सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर संस्कृत भाषा, शिक्षण, प्रशिक्षण और नई शिक्षा नीति के संदर्भ में महत्वपूर्ण परिचर्चा की गई। संस्कृत शिक्षकों को मंडलीय स्तर पर दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने और संस्कृतभारती की सरल शिक्षण पुस्तकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।

सत्यनारायण भट्ट ने प्रदेश में संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार के प्रयासों और राजकीय संस्कृत विद्यालयों की स्थापना को सराहा, साथ ही गुरुकुल प्रणाली पर आधारित आश्रमों की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी स्वागत किया। प्रमोद पंडित ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित पाठ्यक्रम सामग्री का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश में भी समन्वय स्थापित करने का सुझाव दिया।

निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने संगठन के प्रस्तावों को समयानुकूल और नई शिक्षा नीति एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुकूल मानते हुए सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। संस्कृतभारती न्यास अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने निदेशक डॉ. महेन्द्र देव और उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव शिवलाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृत के विकास में इस प्रकार की चर्चाएं और सुझाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!