ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
बहुजन हिताय बहुजन सुखाय - वासुदेव कुटुम्बकम ही सनातन की मूलभावना: जितेन्द्र प्रताप सिंह 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान  तिरंगा यात्रा में पथराव करने वाला चाउमीन गैंग का 5वां अभियुक्त हुआ गिरफ्तार दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:वाचस्पति त्रिपाठी होलिका दहन: अनीति पर नीति की अनश्वर विजय का दिव्य प्रतीक एलआईसी गोल्डन जुबली फंड के कार्यकारी निदेशक का लखनऊ प्रवास गो-सम्भ्रम के राष्ट्रीय पुनरुत्थान का घोष: इस्कॉन लखनऊ की दिव्य पहल से प्रशासनिक तंत्र भी उद्वेलित Important executive meeting of Uttar Pradesh Madhyamik Sanskrit Shiksha Parishad held for session 2023-24 - JP Singh बहुजन हिताय बहुजन सुखाय - वासुदेव कुटुम्बकम ही सनातन की मूलभावना: जितेन्द्र प्रताप सिंह 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान  तिरंगा यात्रा में पथराव करने वाला चाउमीन गैंग का 5वां अभियुक्त हुआ गिरफ्तार दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:वाचस्पति त्रिपाठी होलिका दहन: अनीति पर नीति की अनश्वर विजय का दिव्य प्रतीक एलआईसी गोल्डन जुबली फंड के कार्यकारी निदेशक का लखनऊ प्रवास गो-सम्भ्रम के राष्ट्रीय पुनरुत्थान का घोष: इस्कॉन लखनऊ की दिव्य पहल से प्रशासनिक तंत्र भी उद्वेलित Important executive meeting of Uttar Pradesh Madhyamik Sanskrit Shiksha Parishad held for session 2023-24 - JP Singh
उत्तर प्रदेश सरकार English

सख़्ती:प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए: मुख्यमंत्री

B

Bhargav Bhargav

4459 views
सख़्ती:प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये निर्देशित किया कि प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद प्रत्येक सूचना को गम्भीरता से लें। उन्होंने जनपद कानपुर नगर की घटना के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। आवश्यकता होने पर वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अनावश्यक बयानबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि डायल-112 के वाहन नियमित पेट्रोलिंग करें। पुलिस द्वारा नियमित फुट पेट्रोलिंग भी की जाए। प्रत्येक माह जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं। बैंकर्स के साथ होने वाली बैठकों में उद्यमियों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए और जनप्रतिनिधियों के साथ भी प्रत्येक माह में बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के साथ सद्व्यवहार किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, थाना-तहसील संवदेनशील होकर कार्य करें। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त हो। ज्यादा शिकायतें संज्ञान में आने पर सम्बन्धित थाने एवं तहसील की जवाबदेही भी तय की जायेगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर धार्मिक गतिविधियां न आयोजित हों। गत दिनों अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से या तो माइक उतारे गए हैं या उनकी आवाज कम की गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि दोबारा धार्मिक स्थलों के माइक की आवाज तेज न हो।
मुख्यमंत्री जी ने समस्त जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 10 जून तक सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए। अवैध टेम्पो स्टैण्ड हटा दिए जाएं। बसों को भी उनके निर्धारित स्थान पर ही पार्क कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रतिष्ठान के स्वामी सड़क पर आगे बढ़कर दुकान न लगाएं। स्ट्रीट वेण्डरों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। इन वेण्डरों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ भी दिलाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह आगामी 11 जून से पुनः मण्डलीय व जनपदीय दौरे पर जाएंगे। यह समूह इन बिन्दुओं के साथ कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी जिलों से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जुड़े रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!