ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
02 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार • मुख्यमंत्री ने बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा का अनावरण किया • नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ   • विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता की हुंकार: “सांस है तो जीवन है” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे विशेषज्ञ • प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में सुस्‍ती पर सीएम योगी सख्‍त, लंच के नाम पर घंटों गायब रहने वालों को मिला ये निर्देश • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष की डॉ. महेंद्र सिंह, प्रभारी मध्य प्रदेश भाजपा से शिष्टाचार भेंट • पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश • नारी शक्ति का शंखनाद: 'समर्थ नारी-समर्थ भारत' के सप्तम स्थापना दिवस पर वैचारिक क्रांति का आह्वान • 02 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार • मुख्यमंत्री ने बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा का अनावरण किया • नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ   • विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता की हुंकार: “सांस है तो जीवन है” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे विशेषज्ञ • प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में सुस्‍ती पर सीएम योगी सख्‍त, लंच के नाम पर घंटों गायब रहने वालों को मिला ये निर्देश • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष की डॉ. महेंद्र सिंह, प्रभारी मध्य प्रदेश भाजपा से शिष्टाचार भेंट • पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश • नारी शक्ति का शंखनाद: 'समर्थ नारी-समर्थ भारत' के सप्तम स्थापना दिवस पर वैचारिक क्रांति का आह्वान •
Uncategorized English

डिजिटल भारत की दिशा में निर्णायक कदम: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में केवीएस का 63वां स्थापना दिवस, नवाचार एवं कौशल केंद्र का भव्य उद्घाटन

D

Dainik India News

• 6422 views
डिजिटल भारत की दिशा में निर्णायक कदम: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में केवीएस का 63वां स्थापना दिवस, नवाचार एवं कौशल केंद्र का भव्य उद्घाटन

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 63वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त श्रीमती सोना सेठ एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को उत्साह और गौरव के वातावरण से भर दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त महोदया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और कौशल विकास के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विद्यालय में नवाचार एवं कौशल केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के माध्यम से अब विद्यालय के विद्यार्थी पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल भी अर्जित कर सकेंगे, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम बनेंगे।

समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता को विशेष महत्व देते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब विद्यालय के पूर्व वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने न केवल विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को रेखांकित किया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि पीढ़ियों को जोड़ने वाला एक सशक्त शैक्षिक परिवार है।

समारोह के समापन पर यह स्पष्ट संदेश उभरकर सामने आया कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के समन्वय से विद्यार्थियों को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत के निर्माण के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!