ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
जनपद आगरा में अटल जी नाम पर ‘अटल म्यूजियम’ की स्थापना की जाएगी:सीएम योगी • राजा महेन्द्र प्रताप सिंह की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई • बाढ़ की विभीषिका के बीच पीड़ितों का संबल बना जनसंपर्क, राजनाथ-योगी के नेतृत्व में राहत से लेकर स्थायी समाधान तक की पहल • हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • <em>महानगर विस्तार जनकल्याण लखनऊ ने संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त व वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के साथ मनाया गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी महोत्सव</em> • आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे • “भाषिक पुनरुत्थान की दिशा में संस्कृत भारती का संकल्पोत्सव” • पंचामृत सिद्धान्तों के साथ देश" विकास के रास्ते पर अग्रसर- महाना • जनपद आगरा में अटल जी नाम पर ‘अटल म्यूजियम’ की स्थापना की जाएगी:सीएम योगी • राजा महेन्द्र प्रताप सिंह की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई • बाढ़ की विभीषिका के बीच पीड़ितों का संबल बना जनसंपर्क, राजनाथ-योगी के नेतृत्व में राहत से लेकर स्थायी समाधान तक की पहल • हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • <em>महानगर विस्तार जनकल्याण लखनऊ ने संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त व वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के साथ मनाया गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी महोत्सव</em> • आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे • “भाषिक पुनरुत्थान की दिशा में संस्कृत भारती का संकल्पोत्सव” • पंचामृत सिद्धान्तों के साथ देश" विकास के रास्ते पर अग्रसर- महाना •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जनपद बदायूं में लगभग 1328 करोड़ रु लोकार्पण एवं शिलान्यास

D

Dainik India News

• 6647 views
जनपद बदायूं में लगभग 1328 करोड़ रु लोकार्पण एवं शिलान्यास

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

यूपी में एक और जिले का बदलेगा नाम, CM योगी ने बदायूं के लिए वेदामऊ का दिया सुझाव

वर्तमान प्रदेश सरकार के लिए राज्य की 25 करोड़ की आबादी ही परिवार: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बदायूं में लगभग 1328 करोड़ रुपये की कुल लागत की 359 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी, चेक, स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र एवं प्रोत्साहन सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद बदायूं में 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण किया गया है। इस विद्युत सबस्टेशन के माध्यम से जनपद में विद्युत की अनवरत आपूर्ति की जा सकेगी। प्रदेश सरकार की मंशा है कि शिलान्यास की गई विकास परियोजनाएं गुणवत्ता के मानक को बनाये रखते हुए समयबद्ध ढंग से पूरी हों।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए देश की 130 करोड़ जनता ही उनका परिवार है। वर्तमान प्रदेश सरकार के लिए भी राज्य की 25 करोड़ की आबादी ही परिवार है। इस 25 करोड़ की आबादी की सेवा हेतु शासन की योजना को उन तक पहंुचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद अयोध्या प्रदेश की एक सांस्कृतिक पहचान है। दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या ने देश व दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में विकास का माहौल है। भौतिक विकास का माध्यम ही प्रदेश के आमजनमानस के जीवन में परिवर्तन का कारक बनेगा। वर्तमान सरकार ने प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाने तथा विकास कार्याें को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के सर्वे में उत्तर प्रदेश काफी पीछे रहता था। जनप्रतिनिधियों के प्रयास एवं प्रशासनिक मशीनरी के द्वारा तीव्र क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के सर्वे में नम्बर-1 या नम्बर-2 पर आता है। यह सर्वे उत्तर प्रदेश की बदली हुई तस्वीर को प्रस्तुत कर रहे हैं। यह बदली हुई तस्वीर प्रधानमंत्री जी की प्रदेश को अग्रणी राज्यों में खड़ा करने की अपेक्षाओं एवं सपनों को पूरा कर रही है, जिसे वर्तमान सरकार ने साढ़े चार वर्ष के अन्दर पूरा करके दिखाया है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास की जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाता है, स्वयं प्रदेश सरकार एवं उसके जनप्रतिनिधि उसका लोकार्पण करते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज है। प्रदेश में दीपावली सहित अन्य सभी पर्व व त्योहार शांतिपूर्वक, सकुशल सम्पन्न हो रहे हैं। प्रदेश में बड़े-बड़े आयोजन सम्पन्न हो रहे हैं। अपराध एवं अपराधियों के प्रति प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। आज इसी का परिणाम है कि प्रदेश दंगा व अपराधमुक्त बन गया है। वर्तमान सरकार द्वारा माफियाओं व अपराधियों के प्रति सख्त रवैया अख्तियार करना देश के लिए एक नजीर है। माफियाओं एवं अपराधियों की 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति जब्त की गयी है। साथ ही, अवैध सम्पत्तियों को राज्य सरकार द्वारा ध्वस्त भी किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक सरकार की एक अपनी सोच होती है। वर्तमान सरकार ने सर्वप्रथम मिशन शक्ति अभियान को बल देने हेतु एण्टी रोमियो स्क्वाएड का गठन किया। प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस भर्ती की गयी। इसमें 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती की गयी है। प्रत्येक जनपद में पर्याप्त मात्रा में महिला आरक्षी मौजूद हैं, जो बेहतर सुरक्षा का वातावरण बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद बदायूं कभी वेदामऊ तथा वेदों के अध्ययन के केन्द्र के रूप मंे जाना जाता था। महाराज भगीरथ ने भी यहां तपस्या की थी, जिनके प्रयास से माँ गंगा का धरती पर अवतरण हुआ। माँ गंगा हजारों वर्षाें से मानव जीवन का उद्धार करते हुए दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि हमें प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरकारों ने यदि किसानों के हितों में काम किया होता, तो उत्तर प्रदेश का किसान अकेले ही देश का पेट भरने की सामर्थ्य रखता है। प्रदेश सरकार द्वारा 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का फसली ऋण माफ किया गया। प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2014 में स्वॉयल हेल्थ कार्ड, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना लागू की। वर्ष 2019 में उन्होंने देश के अन्नदाता किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अच्छादित किया। इस योजना से देश के 12 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रदेश के 02 करोड़ 45 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान के खाते में 06 हजार रुपये वार्षिक अन्तरित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना कालखण्ड के दौरान देश व प्रदेश में केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वर्ष 2020 में 07 महीने निःशुल्क खाद्यान्न प्रदान किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2021 मंे केन्द्र सरकार द्वारा होली से दीपावली तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा भी दीपावली से होली, 2022 तक निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसके तहत अन्त्योदय कार्डधारकों को निःशुल्क 35 किलो खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा, जिसमें गेहूं, चावल के साथ-साथ 01 किलो दाल, 01 लीटर खाद्य तेल, 01 किलो चीनी तथा 01 किलो नमक प्रदान किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकांे को प्रति यूनिट 05 किलो निःशुल्क खाद्यान्न के साथ 01 किलो दाल, 01 लीटर खाद्य तेल तथा 01 किलो नमक भी प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा साढ़े पांच लाख किसानों को अतिवृष्टि से खराब फसल का मुआवजा प्रदान किया जा रहा है। शेष बचे किसानों को भी शीघ्र मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा। आपदा से हुई जनहानि में प्रभावितों को 24 घण्टे में शासन व प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध बूचड़खानों के संचालन को पूरी तरह बन्द किया गया है। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए गोआश्रय स्थल बनाये गये हैं। निराश्रित गोवंश को अपने घर मंे रखकर पालन-पोषण करने वाले किसान एवं कुपोषित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से प्रति गोवंश 900 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियों में चयन किया जा रहा है। साढ़े चार वर्षाें में साढ़े चार लाख नौजवानों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की गयी है। प्रदेश का नौजवान संविधान के अन्तर्गत आरक्षण के नियमों के तहत मेरिट के आधार पर नौकरी प्राप्त कर रहा है, जो वर्तमान सरकार की एक उपलब्धि है। निजी निवेश के माध्यम से भी प्रदेश में रोजगार के अवसरों मंे वृद्धि की गयी है। निजी क्षेत्र में 01 करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। 60 लाख से अधिक लोगों को एक जनपद एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में देश व दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित है। प्रधानमंत्री जी के मंत्र का पालन करते हुए कोरोना कालखण्ड में प्रदेश सरकार ने जीवन और जीविका को बचाने का कार्य किया है। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर अभूतपूर्व कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 02 करोड़ 61 लाख परिवारों को शौचालय प्रदान किये गये हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के 43 लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गये हैं। 01 करोड़ 45 लाख परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गये हैं।
इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री बी0एल0 वर्मा, खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री चौधरी उदयभान सिंह, नगर विकास राज्यमंत्री श्री महेश चन्द्र गुप्ता, राजस्व राज्यमंत्री श्री छत्रपाल सिंह गंगवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!