ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
सख़्ती:अवैध स्टैंडों को अगले 48 घंटों के भीतर समाप्त करने के लिए कार्रवाई:सीएम • शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति गिरफ्तार • प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त : कृत्रिम कमी और कालाबाजारी पर होगी कठोर कार्रवाई • पुलिस और नगर निगम की सांठगांठ से आम आदमी परेशान • 15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या • कुलाधिपति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह • 'सूर्य की आभा' से रोशन होगी 'सूर्यवंश की राजधानी' • सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद • सख़्ती:अवैध स्टैंडों को अगले 48 घंटों के भीतर समाप्त करने के लिए कार्रवाई:सीएम • शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति गिरफ्तार • प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त : कृत्रिम कमी और कालाबाजारी पर होगी कठोर कार्रवाई • पुलिस और नगर निगम की सांठगांठ से आम आदमी परेशान • 15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या • कुलाधिपति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह • 'सूर्य की आभा' से रोशन होगी 'सूर्यवंश की राजधानी' • सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद •
Uncategorized English

रेल दुर्घटना आपदा पर एनडीआरएफ और रेल प्रशासन ने किया संयुक्त मॉक अभ्यास

D

Dainik India News

• 8358 views
रेल दुर्घटना आपदा पर एनडीआरएफ और रेल प्रशासन ने किया संयुक्त मॉक अभ्यास

संयुक्त मॉक अभ्यास के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी रहे उपस्थित

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज,मऊ । दिनाकं 06-11-2023 को आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत श्री मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक के दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीम द्वारा डिविजनल रेल मंडल वाराणसी के अधिकारियों एवं कार्मिकों तथा अन्य विभिन्न एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतु संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। मऊ यार्ड में श्री रोशन लाल यादव, एडीआरएम, श्री अरुण कुमार, आई.ए.एस, - जिलाधिकारी, श्री अविनाश पांडे - आईपीएस, पुलिस अधीक्षक उपस्थिति में एवं श्री प्रेम कुमार पासवान, उप कमांडेंट के देखरेख मे तथा निरीक्षक इन्द्रदेव कुमार के नेतृत्व मे एनडीआरएफ टीम ने रेलवे आपदा प्रबंधन टीम के आपदा विशेषज्ञ, ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मऊ एवं अन्य सभी हितधारकों के साथ रेल दुर्घटना आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजित किया। संयुक्त मॉक अभ्यास के दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने इस अभ्यास से जुड़े अधिकारियों के साथ जानकारियों को साझा भी किया।
संयुक्त मॉक अभ्यास के दौरान रेल दुर्घटना आपदा पर एक परिदृश्य को तैयार किया गया था, जिसमे मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के मऊ यार्ड निकट कोचिंग डिपो, लाइन नम्बर -14 के पास ट्रेन नंबर - 05251 मेला स्पेशल, कोच नम्बर - 00054, 3AC की एक बोगी ट्रैक से उतर गई थी जिसके कारण बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है एवं बोगी के अंदर पीड़ितों के फसे होने का प्रदर्शन किया गया। तदनुसार, स्टेशन मास्टर -श्री नीरज कुमार द्वारा ई.ओ.सी. (इमर्जेंसी आपरेशन सेन्टर) एव रेलवे कंट्रोल रूम को घटना के बारे में सूचित किया गया। जिसने एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष और सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ टीम घटना स्थल पर पहुँच कर ऑपरेशन का बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए तथा स्थानीय प्रशासन से घटना की सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तथा अपने विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू इक्यूपमेन्टस का इस्तेमाल करते हुए राहत एवं बचाव ऑपरेशन शुरू कर दिया। बचाव दल द्वारा होरिजेन्टल एवं वर्टिकल अप्रोच बनाकर ट्रेन की खिड़की रूपी दीवाल, लोहे की छत, लोहे की खिड़की को काटकर संकीर्ण और तंग रास्ते से होकर, विभिन्न प्रकार के उपकरणों की मदद से बचावकर्मियों द्वारा जीवन रक्षक कौशल का प्रदर्शन करते हुये ट्रेन के अन्दर फंसे सभी पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाला गाया। एनडीआरएफ टीम द्वारा सभी पीड़ितों को अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद स्वास्थय विभाग के एम्बुलेन्ल से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह पूरा मॉक अभ्यास का उद्देश्य सभी हितधारकों के बीच में समन्वय बनाना, उपचारात्मक उपाय करना, संसाधनों की दक्षता की जांच करना एवं रेल दुर्घटना आपदा के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में राहत बचाव की कार्यवाही को परखना है, जिससे कि रेल दुर्घटना आपदा के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए मानव जीवन को बचाया जा सके। इस मॉक अभ्यास को एडीआरएम,
सीनियर डिवीजनल सेफ्टी आफिसर, एव रेलवे की पूरी टीम, और एनडीआरएफ की पूरी टीम, पुलिस विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। अभ्यास में रेल आपदा प्रबंधन, ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण- मऊ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवा, पीडब्ल्यूडी, होमगार्ड, मीडियाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। एनडीआरएफ बचाव दल द्वारा प्रदर्शित पेशेवर कौशल की रेल प्रशासन, जिला प्रशासन एवं अन्य हितधारकों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!