ब्रेकिंग न्यूज़
विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर |
हाइलाइट न्यूज़
जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक संस्कृत भारती न्यास की क्रांति सेना ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने की योजनाओं का किया ऐलान ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-सोनी हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- मधुबन के वार्ड नं 15 में अध्यापिका सरोज दीक्षित ने डीलक्स शौचालय का फीता काटकर किया शुभारंभ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक संस्कृत भारती न्यास की क्रांति सेना ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने की योजनाओं का किया ऐलान ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-सोनी हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- मधुबन के वार्ड नं 15 में अध्यापिका सरोज दीक्षित ने डीलक्स शौचालय का फीता काटकर किया शुभारंभ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन
Uncategorized English

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

D

Dainik India News

4332 views

स्वप्रेरणा से इस अभियान से जुड़कर अभियान को सफल बनाने की जिलाधिकारी ने की अपील

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने बताया कि आजादी के 75 वे वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत दिनांक 11 से 17 अगस्त तक पूरे देश में स्वतंत्रता सफ्ताह के रूप में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरे देश में यह कार्यक्रम एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जनपद मऊ में कुल 2 लाख 50 हजार झंडे फहराने का लक्ष्य है, जिसे जिलाधिकारी ने आपसी सहयोग से लोगों में जागरूकता उत्पन्न कर, हासिल करने के निर्देश दिए।उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगो से इसे कार्य के रूप में ना लेकर स्वप्रेरणा से इस अभियान से जुड़ने के बात कही। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज के फहराने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सभी मानकों का पालन अवश्य करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान ना होने पाए इस बात को लेकर सतर्कता बरतने को भी कहा। उन्होंने इसे राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत एक कार्यक्रम बताया ,जो स्वप्रेरणा पर आधारित है। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को तहसील, ब्लाक, एवं ग्राम स्तर पर बैठके कर इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं इसे सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करने का बेहतर माध्यम है। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने व्यापार मंडल, एन0सी0सी0, एन0एस0एस0 रेडक्रॉस, सी0बी0एस0ई0 स्कूल एसोसिएशन सहित समस्त खंड विकास अधिकारी,सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों एवं स्वयं सहायता समूहों को इस अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने को कहा ।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के साथ ही विभाग वार झंडों के फहराने के लक्ष्य को भी बताया।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा के अलावा डी0एफ0ओ0, अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह,मुख्य राजस्व अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य, सी0बी0एस0ई0 स्कूल एसोसिएशन के सदस्य ,एन0सी0सी0, एन0एस0एस0, रेड क्रॉस सोसाइटी, समस्त बी0डी0ओ0 एवं समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!