ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर मण्डल की आई0टी0 एवं सोशल मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित किया • जिला पंचायत सभागार में हुआ विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन • <em>वर्ष 2022 में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां एवं कराए गए उत्कृष्ट कार्य</em> • छठ पूजा पर टिकरी बॉर्डर में भव्य आयोजन, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल का अनुकरणीय योगदान • प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ के उद्घाटन सत्र को किया सम्बोधित • <em>नर्सिंग के लिए 'सेवाभाव जरूरी' का दिया गया सन्देश</em> • "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ • जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर मण्डल की आई0टी0 एवं सोशल मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित किया • जिला पंचायत सभागार में हुआ विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन • <em>वर्ष 2022 में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां एवं कराए गए उत्कृष्ट कार्य</em> • छठ पूजा पर टिकरी बॉर्डर में भव्य आयोजन, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल का अनुकरणीय योगदान • प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ के उद्घाटन सत्र को किया सम्बोधित • <em>नर्सिंग के लिए 'सेवाभाव जरूरी' का दिया गया सन्देश</em> • "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण

B

Bhargav Bhargav

• 6829 views
मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण

पूरा देश आजादी के 75 वर्षों की यात्रा का साक्षी बन रहा है: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यहां विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम से आमजन को जोड़कर इसे एक राष्ट्रीय उत्सव बनाया है। इसके अन्तर्गत विगत 05 दिनों से विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ने का हम सबको अवसर प्राप्त हुआ है। 11 से 17 अगस्त, 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह, हर घर तिरंगा कार्यक्रम तथा कल विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर देश में मौन पैदल यात्रा के माध्यम से उस त्रासदी को स्मरण करने के कार्यक्रमों से सभी जुड़े हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से 135 करोड़ भारतवासी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करते हुए आन-बान और शान के प्रति तिरंगे को हर घर, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर फहराते दिखाई दे रहें है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह समस्त कार्यक्रम हम सभी को अपने अतीत की गौरवशाली विरासत से जोड़ते हैं। प्रत्येक भारतवासी को इस पर गर्व की अनुभूति करनी चाहिए। उन्हें आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीरता पुरस्कार से अलंकृत भारत के वीर सैनिकों व उनके परिजनों तथा पद्म पुरस्कारों से अलंकृत प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज का सुहावना मौसम इस बात की गवाही दे रहा है कि प्रकृति परमात्मा के साथ मिलकर हमें आशीर्वाद प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की अनन्त सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए विगत 05 वर्षों में राज्य को निवेश के बेहतरीन गंतव्य स्थल के रूप में स्थापित करते हुए लगभग 04 लाख करोड़ रुपये के निवेश को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रदेश के परम्परागत उद्यमों के उन्नयन के लिए ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ तथा ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के माध्यम से कारीगरों, हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन योजनाओं ने प्रदेश से निर्यात को 88 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का अवसर हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। पूरा देश आजादी के 75 वर्षों की यात्रा का साक्षी बन रहा है। इन 75 वर्षों के आत्मावलोकन का सौभाग्य सभी को प्राप्त हो रहा है। देश ने इन वर्षों में एक लम्बी यात्रा तय की है। यह अवसर हमें नए संकल्पों के साथ अमृतकाल की नई कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान कर रहा है। उन्होंने देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आजादी की लड़ाई को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए अपना मार्गदर्शन प्रदान करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा उन सभी ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों तथा वीर सपूतों, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्योछावर करते हुए अपना बलिदान दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!