ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के बाद अब योगी सरकार ने त्रुटिरहित मूल्यांकन का रखा लक्ष्य  • सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन • क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, • समग्र एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य : चेतना, विज्ञान और जीवन का एकीकृत सत्य • बाढ़ की विभीषिका के बीच पीड़ितों का संबल बना जनसंपर्क, राजनाथ-योगी के नेतृत्व में राहत से लेकर स्थायी समाधान तक की पहल • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । • प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज • लखनऊ स्वच्छता में तीसरे स्थान पर, मेयर सुषमा खर्कवाल का भव्य स्वागत • बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के बाद अब योगी सरकार ने त्रुटिरहित मूल्यांकन का रखा लक्ष्य  • सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन • क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, • समग्र एवं सर्वोत्तम स्वास्थ्य : चेतना, विज्ञान और जीवन का एकीकृत सत्य • बाढ़ की विभीषिका के बीच पीड़ितों का संबल बना जनसंपर्क, राजनाथ-योगी के नेतृत्व में राहत से लेकर स्थायी समाधान तक की पहल • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । • प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज • लखनऊ स्वच्छता में तीसरे स्थान पर, मेयर सुषमा खर्कवाल का भव्य स्वागत •
उत्तर प्रदेश सरकार English

कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शिरकत करेंगे:मा० विधानसभा अध्यक्ष

D

Dainik India News

• 7220 views
कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शिरकत करेंगे:मा० विधानसभा अध्यक्ष

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए गुवाहाटी रवाना हुए विधान सभा अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, श्री सतीश महाना गुवाहाटी (असम) में आयोजित होने वाले 8वें सीपीए इण्डिया रीजन सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए। उक्त सम्मेलन 02 दिवसीय है। 11 अप्रैल, 2022 को उद्घाटन सत्र में लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। सम्मेलन का समापन 12 अप्रैल, 2022 को असम के राज्यपाल करेंगे।


सम्मेलन का विषय ‘‘समाज के अकांक्षी वर्गों के लिए विकास के परिणाम को अनुकूलित करने में मदद करने के लिए विधायी निरीक्षण को मजबूत करना’’ है। सम्मेलन के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ‘‘युवा केन्द्रित नीतियों को मुख्यधारा में लाना’’ एवं ‘‘राष्ट्रीय विकास एवं जनहित के लिए युवा शक्ति का उपयोग’’ विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत करेंगे।


उक्त सम्मेलन में असम के मुख्यमंत्री, श्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम विधान सभा अध्यक्ष श्री बिस्वजीत दैमारी व अन्य विधान सभाओं के अध्यक्ष भी सम्मिलित होंगे।

उत्तर प्रदेश विधान के अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें दी है।


श्री महाना ने अपने सन्देश में कहा है कि भगवान श्री राम के जन्म का उद्देश्य मानव का कल्याण करना, मानव समाज के लिये एक आदर्श पुरुष की मिसाल पेश करना और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना था। यहां धर्म का अर्थ किसी विशेष धर्म के लिये नहीं बल्कि एक आदर्श कल्याणकारी समाज की स्थापना से है। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी माना जाता है। रामनवमी पर्व का महत्व प्रचीन काल से ही धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!