ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-संजीव कुमार सिंह • लखनऊ का गौरव : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र पाल सिंह का आर्मी कमांडर पद पर चयन, प्रदेश में हर्ष की लहर • सिन्धु बार्डर पर खेतिहर मजदूर लखबीर सिंह की बर्बर हत्या पर उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने दुख व्यक्त किया • समर्पण वृद्ध आश्रम मे संवासियों हेतू चिकित्सीय व अन्य सुविधाओं के सम्बंध मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - जे पी सिंह • मुख्यमंत्री ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों <strong>को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • मिष्ठान व बेकरी विनिर्माताओंकी बैठक अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न • सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया आईआईटीआर का दौरा • तीन गुम मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, स्वामियों को सौंपे • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-संजीव कुमार सिंह • लखनऊ का गौरव : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र पाल सिंह का आर्मी कमांडर पद पर चयन, प्रदेश में हर्ष की लहर • सिन्धु बार्डर पर खेतिहर मजदूर लखबीर सिंह की बर्बर हत्या पर उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने दुख व्यक्त किया • समर्पण वृद्ध आश्रम मे संवासियों हेतू चिकित्सीय व अन्य सुविधाओं के सम्बंध मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - जे पी सिंह • मुख्यमंत्री ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों <strong>को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • मिष्ठान व बेकरी विनिर्माताओंकी बैठक अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न • सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया आईआईटीआर का दौरा • तीन गुम मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, स्वामियों को सौंपे •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 7354 views

जनपद के 10 बड़े बकायेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान जनपद में स्वामित्व योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसील घोसी में सबसे कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उप जिलाधिकारी घोसी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जनपद के 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाते हुए उनके चल एवं अचल संपत्ति के नीलामी की प्रक्रिया यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड योजना, स्टांप वादों के निस्तारण की स्थिति, कार्मिकों के निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई, नए भूमि, शराब एवं ट्रांसपोर्ट माफियाओं के चिन्हीकरण, आपदा एवं राहत संबंधी कार्यो की भी समीक्षा की।
लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद की समीक्षा के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दिनांक 16 जुलाई तक कुल 10 प्रकरण लंबित थे, जिनमें 2 का निस्तारण हो चुका है। एक प्रकरण में शपथ पत्र तैयार कर दाखिल किया जाना है। 3 प्रकरण में इंस्ट्रक्शन फाइल करना है। शेष 4 प्रकरणों में माननीय हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन हो रहा है। आई.जी.आर.एस. के तहत शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान कोई भी डिफाल्टर केस नहीं मिला
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जितने भी लंबित प्रकरण प्रकरण हैं, उनमें यथाशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!