ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
सामरिक शक्ति के दो ध्रुव आमने-सामने, राष्ट्रीय सुरक्षा विमर्श के केंद्र में ऐतिहासिक निर्णय नवागत एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने युद्ध स्तर पर पुलिस लाइन वह 112 के वाहनों की समीक्षा की ग्राम पंचायत रकौली में मेगा विधिक जागरूकता शिविर/संगोष्ठी का आयोजन कल मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा फतेहपुर मंडाव में सकुशल संपन्न हुआ एमएलसी का चुनाव 40.47 प्रतिशत हुआ मतदान निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू सामरिक शक्ति के दो ध्रुव आमने-सामने, राष्ट्रीय सुरक्षा विमर्श के केंद्र में ऐतिहासिक निर्णय नवागत एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने युद्ध स्तर पर पुलिस लाइन वह 112 के वाहनों की समीक्षा की ग्राम पंचायत रकौली में मेगा विधिक जागरूकता शिविर/संगोष्ठी का आयोजन कल मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा फतेहपुर मंडाव में सकुशल संपन्न हुआ एमएलसी का चुनाव 40.47 प्रतिशत हुआ मतदान निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू
उत्तर प्रदेश सरकार English

मानसून सत्र से पहले यूपी विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक, सभी दल के नेता रहे मौजूद

B

Bhargav Bhargav

32 views
मानसून सत्र से पहले यूपी विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक, सभी दल के नेता रहे मौजूद

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने 19 सितम्बर, 2022 से प्रारम्भ हो रहे 18वीं विधान सभा के द्वितीय सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है।


विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी दलीय नेताओं ने विधान सभा अध्यक्ष को सदन चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी विधान सभा है। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक मानक और आदर्श भी उपस्थिति करती है।


विधान सभा अध्यक्ष ने सभी दल के नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता एवं संसदीय मर्यादा के अन्तर्गत रखे और प्रेमपूर्ण वातावरण में सदन में बहस करें।


मा0 मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि जनता ने बड़े विश्वास के साथ सभी माननीय सदस्यों को देश की सबसे बड़ी विधान सभा में चुनकर भेजा है। उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना हम सबका दायित्व है, सभी दलों की गरिमा बढ़ेगी। साथ ही गम्भीर और प्रभावी चर्चा से जनता के सम्मान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को आश्वस्त करता हूँ कि सरकार उनका भरपूर सहयोग करेगी।


इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी गम्भीरता के साथ सदन में मा0 सदस्यों के प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से तथा विकास को नई गति देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी। सरकार सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाही के लिए प्रतिबद्ध है। संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने मा0 मुख्यमंत्री जी की भावना के अनुरूप सभी दलीय नेताओं से सदन में शान्तिपूर्ण सहयोग करने की अपील की है।


इससे पूर्व कार्य-मंत्रणा समिति की बैठक में विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने कहा कि सत्र के पहले दिन वर्तमान सदस्य के निधन का निदेश तथा 20 सितम्बर को तीन मा0 सदस्यों को जन्म दिन की बधाई दी जायेगी इसके अगले दिन भूतपूर्व सदस्यों के निधन के निदेश तथा 22 सितम्बर को प्रश्नकाल के बाद महिला सदस्यों को चर्चा हेतु आरक्षित रहेगा जो कि देश की सभी विधान सभाओं में अनूठा होगा।


बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष के स्थान पर श्री मनोज पाण्डेय, राष्ट्रीय लोक दल के नेता श्री राजपाल वालियान, अपना दल (सोनेलाल) के नेता श्री राम निवास वर्मा, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के नेता श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सदस्य श्री बेदीराम, कांग्रेस पार्टी की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जनसत्ता दल (लोकतान्त्रिक) के उपनेता श्री विनोद सरोज बहुजन समाज पार्टी के नेता, श्री उमाशंकर सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये और सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित ढंग से चलाने में हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, श्री प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद जी व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!