ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
जनसहभागिता और अंतर्विभागीय समन्वय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को मिलेगा बल सहारा हॉस्पिटल में थायराइड के मरीजों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर मात्र 100 रुपए में जुड़वा सकेंगे कटा हुआ विद्युत कनेक्शन  वाराणसी थाना जीआरपी कैंट पुलिस टीम द्वार गुमशुदा 05 वर्षीय बच्ची को रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट से किया गया बरामद संस्कृत शिक्षा परिषद की कार्यकारिणी सम्पन्न ग्राम पंचायत रकौली में मेगा विधिक जागरूकता शिविर/संगोष्ठी का आयोजन कल संस्थात्मक प्रसव की संख्या कम होने पर डॉक्टरों को लगी फटकार जनसहभागिता और अंतर्विभागीय समन्वय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को मिलेगा बल सहारा हॉस्पिटल में थायराइड के मरीजों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर मात्र 100 रुपए में जुड़वा सकेंगे कटा हुआ विद्युत कनेक्शन  वाराणसी थाना जीआरपी कैंट पुलिस टीम द्वार गुमशुदा 05 वर्षीय बच्ची को रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट से किया गया बरामद संस्कृत शिक्षा परिषद की कार्यकारिणी सम्पन्न ग्राम पंचायत रकौली में मेगा विधिक जागरूकता शिविर/संगोष्ठी का आयोजन कल संस्थात्मक प्रसव की संख्या कम होने पर डॉक्टरों को लगी फटकार
उत्तर प्रदेश सरकार English

दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा की जीत पर लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

D

Dainik India News

4131 views
दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा की जीत पर लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी और पार्षद राकेश मिश्र ने लड्डू बांटे, जय श्रीराम के नारे गूंजे

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रभावशाली जीत और मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पार्टी की सफलता को लेकर राजधानी लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर लखनऊ पूर्वी मंडल-2 के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी और लोहिया नगर वार्ड के पार्षद राकेश मिश्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत का उत्सव मनाया और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की विजय बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की झूठी राजनीति को बेनकाब कर दिया और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को स्वीकार किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही दिल्ली में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली डबल इंजन सरकार बनेगी, जिससे आम जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम' और 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया। नरेंद्र सिंह देवड़ी और राकेश मिश्र ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति की विजय है।

समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम को समर्पित करते हुए लड्डू बांटे और अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, और पूरे माहौल में भाजपा की जीत की गूंज सुनाई दी।

पार्षद राकेश मिश्र ने कहा कि जनता ने भाजपा की जनहितकारी नीतियों पर भरोसा जताया है और यह जीत हर उस कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है, जो निस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत आगामी चुनावों में भी पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी और दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को राष्ट्रवाद और सुशासन की जीत बताया और कहा कि जनता अब झूठी राजनीति और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और केवल विकास और स्थिर शासन चाहती है, जिसे भाजपा ही प्रदान कर सकती है। समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!