ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
बिहार चुनाव में प्रवासी बिहारियों की होगी निर्णायक भूमिका: प्रभुनाथ राय • सावधान! रविवार को ये काम किए तो बढ़ेंगे पाप और रोग – पढ़ें सनातन धर्म का रहस्य • विधानसभा सदस्य पवन सिंह चौहान के निवास पर धूमधाम से मना नवरात्र पर्व -जितेन्द्र प्रताप सिंह • <strong>मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी पर प्रदेशवासियों</strong><strong>को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं</strong> • लखनऊ आयकर बार एसोसिएशन (LITBA) की नवीन कार्यकारिणी का गठन: मनोज लाल अध्यक्ष, मनीष रंजन महासचिव निर्वाचित • मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना • मऊ पुलिस ने बरामद किए 28 हजार के मोबाइल • Sanskrit is the Mother of All Indian Languages: Amit Shah • बिहार चुनाव में प्रवासी बिहारियों की होगी निर्णायक भूमिका: प्रभुनाथ राय • सावधान! रविवार को ये काम किए तो बढ़ेंगे पाप और रोग – पढ़ें सनातन धर्म का रहस्य • विधानसभा सदस्य पवन सिंह चौहान के निवास पर धूमधाम से मना नवरात्र पर्व -जितेन्द्र प्रताप सिंह • <strong>मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी पर प्रदेशवासियों</strong><strong>को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं</strong> • लखनऊ आयकर बार एसोसिएशन (LITBA) की नवीन कार्यकारिणी का गठन: मनोज लाल अध्यक्ष, मनीष रंजन महासचिव निर्वाचित • मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना • मऊ पुलिस ने बरामद किए 28 हजार के मोबाइल • Sanskrit is the Mother of All Indian Languages: Amit Shah •
उत्तर प्रदेश English

तेज होगी विकास की रफ्तार, योगी सरकार ने पेश किया 3376954.67 लाख का अनुपूरक बजट

D

Dainik India News

• 6582 views
तेज होगी विकास की रफ्तार, योगी सरकार ने पेश किया 3376954.67 लाख का अनुपूरक बजट

औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को निजी इंडस्ट्रियल पार्क व हब के तौर पर विकसित करने के लिए ₹8000 करोड़

स्टार्ट अप व इन्क्यूबेटर के लिए 100 करोड़, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए 200 करोड़ रुपये, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 899 करोड़

आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय, नैमिषारण्य में वेदविज्ञान केंद्र की होगी स्थापना

अनुपूरक बजट में जीआईएस 2023, जी-20 आयोजनों के लिए की वित्तीय व्यवस्था

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 05 दिसंबर: अथाह जन विश्वास के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का रिकार्ड बनाने वाली योगी सरकार अपने वादों को पूरा करने में जुट गई है। सोमवार से शुरू हुए विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सरकार ने ₹3376954.67 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें करीब ₹14 हजार करोड़ नई योजनाओं के लिए खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। 

विधान मंडल के दोनों सदनों में सोमवार को पेश इस अनुपूरक बजट में प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने का संकल्प भी दोहराया गया है। बजट में फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए 296 करोड़ का प्रावधान है तो आगामी वर्ष में यूपी में आयोजित होने वाले जी-20 के कार्यक्रमों के खर्च के लिए भी व्यवस्था की गई है। वहीं स्टार्टअप व इन्क्यूबेटर के लिए 100 करोड़, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए 200 करोड़ रुपये, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 899 करोड़ आवंटित किए जाएंगे। सबसे ज्यादा 8000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को निजी इंडस्ट्रियल पार्क व हब के तौर पर विकसित करने के लिए प्राविधानित है। 

प्रयागराज कुंभ को भव्य-दिव्य बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इस अनुपूरक बजट में ₹521 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जबकि 10 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट पर न्यायालय परिसरों के निर्माण के लिए 400 करोड़ का प्रावधान है। बजट में मुख्यमंत्री योगी की महात्वाकांक्षी योजना सीएम फेलोशिप का भी ध्यान रखा गया है तो स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी व प्रधानमंत्री आवास योजना को आगे बढाने के लिए भी वित्तीय  प्रस्ताव शामिल है। सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹2000 करोड़ मांगे गए हैं, तो युवाओं को निशुल्क टैबलेट व स्मार्ट फोन के लिए 300 करोड़ खर्च किए जाएंगे। आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना बाबत मुख्यमंत्री योगी की घोषणा को पूरा करते हुए इस बजट में ₹5 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

सीएम ने किया लॉबी का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान भवन में नवीन काॅरिडोर के अलावा सत्ता पक्ष लाॅबी और प्रति पक्ष लाॅबी का उद्घाटन भी किया। दोनों ही लॉबी में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है और इनकी दीवारों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के साथ पूर्व विधायकों के भी चित्र प्रदर्शित हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!