ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” |
हाइलाइट न्यूज़
लोकसभा अध्यक्ष ने तीन नए आपराधिक कानूनों पर किया संवाद, 83 देशों के राजनयिकों को दी जानकारी संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ, नए मतदाताओं को मिले पहचान पत्र थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक <em>आनंद मणि त्रिपाठी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष</em> राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री Illegal Construction Issue in Lucknow: The Agony of Losing Homes and Government's Responsibility लोकसभा अध्यक्ष ने तीन नए आपराधिक कानूनों पर किया संवाद, 83 देशों के राजनयिकों को दी जानकारी संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ, नए मतदाताओं को मिले पहचान पत्र थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक <em>आनंद मणि त्रिपाठी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष</em> राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री Illegal Construction Issue in Lucknow: The Agony of Losing Homes and Government's Responsibility
उत्तर प्रदेश सरकार English

आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक विकास का संगम – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विज़न

D

Dainik India News

3 views
आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक विकास का संगम – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विज़न

हरेंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ मथुरा।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा-वृन्दावन की धरती एक बार फिर अध्यात्म और विकास के अनोखे संगम की साक्षी बनी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां स्पष्ट किया कि डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश की आध्यात्मिक धरोहर और सांस्कृतिक अस्मिता को संरक्षित करने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगभग 67 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2019 में प्रयागराज कुंभ के उपरांत वृन्दावन धाम में वैष्णव कुंभ का आयोजन हुआ था, जिसने प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को और सुदृढ़ किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी कि बरसाना में रोपवे का निर्माण होगा, किंतु आज वहां सफलतापूर्वक इसका संचालन किया जा रहा है। यह विकास कार्य न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ा रहे हैं बल्कि ब्रजभूमि की वैश्विक पहचान को भी प्रखर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण निरंतर ब्रजभूमि के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में उत्तर प्रदेश विज़न डॉक्यूमेंट पर आधारित लगभग 26-27 घंटे तक चर्चा की गई। यह इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश स्वयं को केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक केंद्र के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न मार्गों का लोकार्पण किया गया और ‘पांचजन्य’ जैसे प्रेक्षागृह को जनता को समर्पित किया गया। यहां कथा, भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण लीला मंचन जैसे कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में आयोजित किए जा सकेंगे। साथ ही गोवर्धन पर्वत की महिमा पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

धार्मिक स्थलों और तीर्थों के संरक्षण एवं विकास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष ध्यान न केवल गर्व का विषय है बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की मजबूती का प्रतीक भी है। इस प्रयास के लिए राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने मुख्यमंत्री की इस योजना को साधुवाद दिया और धन्यवाद ज्ञापित किया। महासंघ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश न केवल आर्थिक प्रगति कर रहा है, बल्कि अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को भी वैश्विक स्तर पर पुनः स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!