ब्रेकिंग न्यूज़
यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी ने रतनपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मऊ कुबेर का किया आकस्मिक निरीक्षण • जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब • महात्मा गांधी ने स्वदेशी एवं ग्राम स्वराज्य के माध्यम से स्वावलम्बन की अवधारणा दी :सीएम योगी • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह की श्रंखला मे क्रीडा भारती द्वारा आयोजित "अटल रन" - जितेन्द्र प्रताप सिंह • नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने दिए कृषि, ऊर्जा, परिवहन व स्टार्टअप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव • तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश • पुलिस स्मृति दिवस का किया गया आयोजन • जघन्य अपराधों में अपराधियों को हर हाल में दिलाएं सजा, चार्जशीट में देरी बर्दाश्त नहीं: डीएम आनंद वर्धन • जिलाधिकारी ने रतनपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मऊ कुबेर का किया आकस्मिक निरीक्षण • जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब • महात्मा गांधी ने स्वदेशी एवं ग्राम स्वराज्य के माध्यम से स्वावलम्बन की अवधारणा दी :सीएम योगी • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह की श्रंखला मे क्रीडा भारती द्वारा आयोजित "अटल रन" - जितेन्द्र प्रताप सिंह • नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने दिए कृषि, ऊर्जा, परिवहन व स्टार्टअप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव • तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश • पुलिस स्मृति दिवस का किया गया आयोजन • जघन्य अपराधों में अपराधियों को हर हाल में दिलाएं सजा, चार्जशीट में देरी बर्दाश्त नहीं: डीएम आनंद वर्धन •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के हित में प्रधानमंत्री द्वाराउठाए गए कदमों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया

D

Dainik India News

• 10689 views

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा असम राइफल्स की भर्तियों में अग्निवीरों
के लिए 10 प्रतिशत पदों को आरक्षित किया जाएगा, साथ ही, उन्हें आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट भी दी जाएगी:सीएम

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए जाने
वाले अग्निवीरों का भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री

बिस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अग्निवीरों के हित में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उठाए गए कदमों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देश की रक्षा शक्ति को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह योजना युवाओं को राष्ट्र एवं समाज की सेवा हेतु तैयार करेगी। राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित हमारे अग्निवीर देश की अमूल्य निधि होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा कोस्ट गार्ड, रक्षा असैन्य पदों तथा रक्षा क्षेत्र के 16 सार्वजनिक उपक्रमों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत पदों को आरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा, भर्ती के प्रथम वर्ष में अग्निवीरों को आयु में 02 वर्ष की छूट भी दी जाएगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा असम राइफल्स की भर्तियों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत पदों को आरक्षित किया जाएगा, साथ ही, उन्हें आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा अग्निवीरों के समर्थन में उठाए गए कदमों के क्रम में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की सरकारें उन्हें राज्य पुलिस की भर्ती में वरीयता देगी। भारतीय नौसेना अपने यहां कार्यरत अग्निवीरों को मर्चेन्ट नेवी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। इसके लिए नौसेना द्वारा सेवा के 06 एवेन्यू चिन्हित किए गए हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग 10वीं पास अग्निवीरों के लिए 12वीं कक्षा पास करने के लिए कस्टमाइज़्ड कोर्सेज़ लॉन्च करेगा। साथ ही, केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय अग्निवीरों के भविष्य को संवारने तथा उन्हें नागरिक क्षेत्र में कार्य करने के अवसर प्रदान करने के लिए, सर्विंग डिफेंस पर्सनल हेतु इग्नू द्वारा तैयार किए गए एक विशेष 03 वर्षीय कौशल आधारित स्नातक पाठ्यक्रम को लागू करेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय अग्निवीरों द्वारा इन-सर्विस प्रशिक्षण को मान्यता देते हुए इसे ग्रेजुएशन स्तर पर क्रेडिट्स के रूप में स्वीकार करेगा। अग्निवीरों को सर्विस काल के दौरान स्किल इण्डिया सर्टिफिकेशन प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें उद्यमिता के साथ-साथ नागरिक सेवाओं में अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, इंश्योरेंस कम्पनीज़ और वित्तीय संस्थान अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसरों की सम्भावनाएं तलाशेंगे। उन्हें उनकी शैक्षणिक योग्यताओं तथा कौशल के आधार पर आवश्यक छूट और लाभ देते हुए रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। अग्निवीरों को सरकारी योजनाओं जैसे-मुद्रा योजना, स्टैण्ड-अप इण्डिया इत्यादि के तहत अपना व्यापार स्थापित करने के लिए सरकारी बैंक ऋण उपलब्ध कराएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना का स्वागत देश के कॉर्पोरेट घरानों ने भी किया है। उन्होंने सेवा पूर्ण करने वाले अग्निवीरों को अपने संस्थानों में भर्ती करने की इच्छा व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले अग्निवीरों का भविष्य उज्ज्वल है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!