ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
विकास भवन में प्रपत्र जमा, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुला सहायता का मार्ग • चौदह लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • डीडी इंडिया किसी भी पत्रकार की कॉपी पेस्ट खबर की जिम्मेदारी नही लेता है व लापरवाही और अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और जिनकी फोटो डीडी इंडिया की बेवसाइट पर फ़ोटो लगी है वही डीडी इंडिया के पत्रकार हैँ। • उज्जैन में 11 महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक, गुरु पूजन की महिमा और वेद-वेदांत तत्वबोध का संदेश • 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है • प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद  • उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत • अभ्युदय की सार्थकता सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य करना : CM योगी • विकास भवन में प्रपत्र जमा, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुला सहायता का मार्ग • चौदह लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • डीडी इंडिया किसी भी पत्रकार की कॉपी पेस्ट खबर की जिम्मेदारी नही लेता है व लापरवाही और अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और जिनकी फोटो डीडी इंडिया की बेवसाइट पर फ़ोटो लगी है वही डीडी इंडिया के पत्रकार हैँ। • उज्जैन में 11 महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक, गुरु पूजन की महिमा और वेद-वेदांत तत्वबोध का संदेश • 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है • प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद  • उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत • अभ्युदय की सार्थकता सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य करना : CM योगी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

लखनऊ:लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई-मुख्यमंत्री

B

Bhargav Bhargav

• 6732 views
लखनऊ:लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई-मुख्यमंत्री

सीएफओ समेत14 अफसर हुये सस्पेंड

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग की घटना में प्रथम दृष्टया अनियमितता एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश आग की दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नर लखनऊ तथा मण्डलायुक्त
लखनऊ की जांच आख्या प्राप्त होने के उपरान्त दिए गए

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, नियुक्ति विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलम्बित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संस्थित की जाएगी।

सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध सम्बन्धित विभागों के प्रचलित नियमों के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।

बिस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग की घटना में प्रथम दृष्टया अनियमितता एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा यह निर्देश आग की दुर्घटना के सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नर लखनऊ तथा मण्डलायुक्त लखनऊ की जांच आख्या प्राप्त होने के उपरान्त दिए गए हैं।


प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, नियुक्ति विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलम्बित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संस्थित की जाएगी। सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध सम्बन्धित विभागों के प्रचलित नियमों के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।


प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में गृह विभाग के अन्तर्गत श्री सुशील यादव तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी, श्री योगेन्द्र प्रसाद अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय, श्री विजय कुमार सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी, ऊर्जा विभाग के श्री विजय कुमार राव सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा, श्री आशीष कुमार मिश्रा अवर अभियन्ता, श्री राजेश कुमार मिश्रा उपखण्ड अधिकारी, नियुक्ति विभाग के तहत श्री महेन्द्र कुमार मिश्रा पी0सी0एस0 (तत्कालीन विहित प्राधिकारी) लखनऊ विकास प्राधिकरण को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की जाएगी।
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के श्री राकेश मोहन तत्कालीन सहायक अभियन्ता, श्री जितेन्द्र नाथ दुबे तत्कालीन अवर अभियन्ता, श्री रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन अवर अभियन्ता, श्री जयवीर सिंह तत्कालीन अवर अभियन्ता तथा श्री राम प्रताप मेट लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं आबकारी विभाग के श्री सन्तोष कुमार तिवारी तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ, श्री अमित कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 लखनऊ तथा श्री जैनेन्द्र उपाध्याय उप आबकारी आयुक्त लखनऊ मण्डल को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग के अन्तर्गत श्री अभयभान पाण्डेय मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सेवानिवृत्त) तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के श्री अरुण कुमार सिंह तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता (सेवानिवृत्त), श्री ओम प्रकाश मिश्रा तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता (सेवानिवृत्त), श्री गणेशी दत्त सिंह तत्कालीन अवर अभियन्ता (सेवानिवृत्त) के विरुद्ध सम्बन्धित विभागों के प्रचलित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!