ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
No obstruction will be allowed in getting scholarship: Aseem Arun • ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव • गोमती तट के गऊ घाट पर स्वच्छता एवं हरिशंकरी रोपण कार्यक्रम सम्पन्न • सनातन के जय घौष के साथ हुई गोमा माता की महा आरती के साथ सनातन के ध्वजवाहकों का किया सामाजिक सम्मान- अशोक पाण्डेय संरक्षक • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोसी का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण • डॉ. सुखबीर सिंह दलाल ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना • यूपी को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार, सीएम योगी ने जताया आभार  • 03 दंपति साथ-साथ रहने को हुये राजी, 20 मामलों का हुआ निस्तारण • No obstruction will be allowed in getting scholarship: Aseem Arun • ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव • गोमती तट के गऊ घाट पर स्वच्छता एवं हरिशंकरी रोपण कार्यक्रम सम्पन्न • सनातन के जय घौष के साथ हुई गोमा माता की महा आरती के साथ सनातन के ध्वजवाहकों का किया सामाजिक सम्मान- अशोक पाण्डेय संरक्षक • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोसी का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण • डॉ. सुखबीर सिंह दलाल ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना • यूपी को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार, सीएम योगी ने जताया आभार  • 03 दंपति साथ-साथ रहने को हुये राजी, 20 मामलों का हुआ निस्तारण •
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

D

Dainik India News

• 6064 views
चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन, मऊ।मधुबन थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को एक महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने रविवार को सफल खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दूसरे साथी को भी मौके से दबोच लिया गया।

Article image

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की शाम लगभग 6:30 बजे मधुबन कस्बे में एक महिला से सोने की चेन लूट ली गई थी। घटना के अनावरण के लिए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को भैरोपुर बंधे के पास संदिग्ध बदमाशों की घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नीतीश उर्फ मोनू यादव पुत्र मुसाफिर यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी विशाल सोनकर पुत्र विनोद सोनकर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी नीतीश उर्फ मोनू यादव थाना दोहरीघाट क्षेत्र के सोनबरसा बेलौली गांव का निवासी है, जबकि विशाल सोनकर महुआबारी गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, दो अवैध 315 बोर के देशी तमंचे, दो खोखा कारतूस तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव से गनशॉट इंजरी के साथ नीतीश उर्फ मोनू यादव को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजीआई आजमगढ़ चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!