ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश Ford को एक और झटका, अब अमेरिका में ही कंपनी हो रही बंद अंबार लगा बालू गिरने से दबकर व्यक्ति की मौक़े पर हुईं मौत नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न , मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मधुबन में हुई स्वावलंबी भारत अभियान की कार्यशाला जिलाधिकारी ने एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश Ford को एक और झटका, अब अमेरिका में ही कंपनी हो रही बंद अंबार लगा बालू गिरने से दबकर व्यक्ति की मौक़े पर हुईं मौत नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न , मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मधुबन में हुई स्वावलंबी भारत अभियान की कार्यशाला जिलाधिकारी ने एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश
उत्तर प्रदेश English

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने राष्ट्र गौरव और भारत विजय के लिए बालकराम से की प्रार्थना

D

Dainik India News

3566 views
राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने राष्ट्र गौरव और भारत विजय के लिए बालकराम से की प्रार्थना

अयोध्या के रंगमहल में संपन्न हुआ विशेष पूजन, पहलगाम के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

संस्कृतभारती के पदाधिकारियों ने की आतंकवाद के समूल नाश की प्रार्थना

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,अयोध्या। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अयोध्या में बालरूप में विराजमान प्रभु श्रीराम के दिव्य व भव्य स्वरूप के समक्ष राष्ट्र की रक्षा, भारत की विजय एवं आतंकवाद पर निर्णायक सफलता की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। रंगमहल स्थित राम दरबार में सपरिवार पूजन-अर्चन कर उन्होंने पहलगाम में शहीद हुए आम नागरिकों के प्रति संवेदना प्रकट की और भारतीय सेनाओं की शक्ति व पराक्रम के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोटि-कोटि भारतीयों की भावनाओं के अनुरूप, आतंकिस्तान को उचित और समयोचित दंड देकर पहलगाम की शहादत का करारा उत्तर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय भारत की सामरिक शक्ति और आंतरिक एकता के प्रदर्शन का है।

इस अवसर पर संस्कृतभारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद पंडित ने भी संस्कृतभारती न्यास, अवध प्रांत के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह के साथ संयुक्त रूप से प्रार्थना की। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के साथ-साथ पाकिस्तान पर निर्णायक और सफल कार्रवाई की कामना की, जिससे आतंकवाद का समूल नाश संभव हो सके। भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए दोनों वक्ताओं ने समस्त देशवासियों से एकजुट होकर सेना के समर्थन की अपील की।

पूरे आयोजन का उद्देश्य न केवल आध्यात्मिक साधना था, बल्कि राष्ट्र जागरण और जनचेतना को सशक्त बनाना भी था। उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय एवं जय श्रीराम के जयघोष के साथ अपने राष्ट्रप्रेम और बलिदान के प्रति निष्ठा को प्रकट किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!