ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तरदायित्व का उद्गम : जहाँ गुरु कृपा नहीं, चेतना का अनुशासन बन जाती है लखनऊ में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों का किया आह्वान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए सुषमा खरकवाल लखनऊ को सुंदर, स्वस्थ, स्वच्छ बनाने को संकल्पित: जितेन्द्र प्रताप सिंह सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद Twitter का बदला नाम: अब चिड़िया की जगह दिखेगा X, एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा दुष्कर्मी चढ़ा हरदोई पुलिस के हत्थे तकनीक के प्रयोग से होगा शिक्षा की दुनिया में बदलाव उत्तरदायित्व का उद्गम : जहाँ गुरु कृपा नहीं, चेतना का अनुशासन बन जाती है लखनऊ में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों का किया आह्वान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए सुषमा खरकवाल लखनऊ को सुंदर, स्वस्थ, स्वच्छ बनाने को संकल्पित: जितेन्द्र प्रताप सिंह सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद Twitter का बदला नाम: अब चिड़िया की जगह दिखेगा X, एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा दुष्कर्मी चढ़ा हरदोई पुलिस के हत्थे तकनीक के प्रयोग से होगा शिक्षा की दुनिया में बदलाव
Uncategorized English

हडको की महाकुंभ 2025 में समाज सेवा की सराहनीय पहल

D

Dainik India News

4277 views
हडको की महाकुंभ 2025 में समाज सेवा की सराहनीय पहल

अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ ने प्रयागराज भ्रमण के दौरान योजना का अवलोकन किया

दैनिक इंडिया न्यूज़,प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025 के अवसर पर हडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत समाज सेवा की एक महत्वपूर्ण पहल की है। भारत सरकार के अधीन नवरत्न दर्जा प्राप्त सार्वजनिक उपक्रम हडको, समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है।

50 दिन के लिए निशुल्क भोजन सेवा

महाकुंभ में हडको ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से सामुदायिक रसोई की स्थापना की है। इस पहल के तहत 50 दिनों तक प्रतिदिन 2600 लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए हडको की प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

  • अध्यक्ष ने किया योजना का अवलोकन

दिनांक 18-19 जनवरी 2025 को हडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष्ठ ने लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ इस योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने न केवल इस पहल का अवलोकन किया बल्कि स्वयं भोजन वितरण में भी सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन के ट्रस्टी भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस नेक कार्य के लिए हडको का आभार व्यक्त किया।

समाज सेवा के प्रति हडको की प्रतिबद्धता

हडको की यह पहल न केवल वंचित वर्गों की सहायता के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि हडको देश के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर है। इस प्रयास को आगंतुकों और स्थानीय समुदाय से अत्यधिक सराहना मिली है।

हडको ने अपनी इस पहल के माध्यम से महाकुंभ 2025 में समाज सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!