ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित मुख्यमंत्री योगी ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी यात्रा शून्य से शिखर की है परीक्षा के तनाव से मुक्ति: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र आदित्य बिड़ला फैशन के लेनिन क्लब के विशिष्ट प्रतिष्ठान का एक्सपीरियन भवन मे संजय सेठ राज्य सभा सदस्य के किया उद्घाटन- जे पी सिंह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन पर स्वागत सभा का आयोजन जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी के तीन करोड़ 15 लाख की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश प्लास्टीविजन 2027 की दस्तक: उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के लिए निवेश और नवाचार का नया द्वार भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित मुख्यमंत्री योगी ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी यात्रा शून्य से शिखर की है परीक्षा के तनाव से मुक्ति: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र आदित्य बिड़ला फैशन के लेनिन क्लब के विशिष्ट प्रतिष्ठान का एक्सपीरियन भवन मे संजय सेठ राज्य सभा सदस्य के किया उद्घाटन- जे पी सिंह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन पर स्वागत सभा का आयोजन जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी के तीन करोड़ 15 लाख की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश प्लास्टीविजन 2027 की दस्तक: उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के लिए निवेश और नवाचार का नया द्वार
उत्तर प्रदेश सरकार English

पूर्व IAS OFFICER की पत्नी की हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव, गले में लिपटा था अंगौछा

D

Dainik India News

4087 views
पूर्व IAS OFFICER की पत्नी की हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव, गले में लिपटा था अंगौछा

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या पैसे की लेन-देन को लेकर हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आईएएस ने 15 दिन पहले गोमतीनगर में 90 लाख रुपए का फ्लैट बेचा था। ये पैसा मोहिनी ने अपने पास रख लिया था। बताया जाता है, इस पैसे के बंटवारे को लेकर घर में झगड़ा भी हुआ था। इसी बात को लेकर किसी करीबी ने मोहिनी की हत्या की।

पुलिस भी हत्या के खुलासे के बेहद करीब पहुंच चुकी है। CCTV और मौके से तमाम ऐसे साक्ष्य जुटा लिए हैं, जिसके जरिए हत्यारे को आइडेंटिफाई कर लिया गया है। पुलिस कभी भी गिरफ्तारी दिखा सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला, मोहिनी की हत्या पीछे से गला दबाकर की गई। सिर और पीठ पर भी चोट के निशान हैं।

सूत्रों के मुताबिक, रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे ने भी पत्नी मोहिनी दुबे को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वो पैसे किसी को देना नहीं चाहती थीं।

शनिवार को ही मोहिनी दुबे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूत्र बताते हैं, पुलिस किसी भी समय हत्यारे और उससे जुड़े लोगों को उठा सकती है। अब तक की जांच में सामने आया कि मोहिनी परिवार में बहुत रिजर्व रहती थीं। बाहरी लोगों से भी बातचीत करना बहुत कम बताया जा रहा था।

उनके घर में सीमित लोगों की ही आवागमन रहता था। यहां तक नौकर भी उनके कमरे में बिना परमिशन नहीं जाते थे। घटना के समय मोहिनी ने दरवाजा खोला, तभी हत्यारा कमरे में एंट्री कर पाया। यह भी बताया जा रहा है कि मोहिनी को पहले से पता था कि कौन आने वाला है?

रुपये के बंटवारे को लेकर था घर में तनाव

बेचे गए फ्लैट के रुपए बंटवारे को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। गोमतीनगर में 90 लाख का रुपए फ्लैट बेचा गया, जिसका बंटवारा पूरा नहीं हुआ था। बताया जा रहा है, हत्या के बाद में मोहिनी की अलमारी से जेवर भी गायब हुए हैं।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मोहिनी दुबे के पास रिटायर्ड आईएएस की पहली पत्नी के भी जेवर और अपनी शादी के समय के जेवर भी थे। हत्यारा घर का जानकार था। यही वजह है, उसने पहले हत्या की फिर अलमारी से जेवर और कैश लेकर भाग गया।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि हत्यारे मेन रास्ते से आए थे। इससे यह साफ हो रहा है कि घर में एंट्री करने वाला और घटना को अंजाम देने वाला पूरी तैयारी के साथ आया था। वह घर में रहने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी रखता था। उसको यह भी पता था कि कौन-सा सामान कहां रखा है। इसलिए वह सीसीटीवी का DVR ही उखाड़ ले गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, गला दबाकर हुई हत्या

हत्या के बाद पुलिस ने तुरंत शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें सामने आया कि गला दबाकर हत्या हुई है। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर आरोपी से बचने की कोशिश करते हुए संघर्ष हुआ था। इस दौरान कई जगह खून भी पड़ा मिला। वहीं, पीछे से गले को दुपट्‌टे से कसा गया था। पीछे से सिर पर वार भी किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि सुबह 7 बजे देवेंद्र नाथ दुबे अपने ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ क्लब के लिए निकले। इसके बाद घर में करीब साढ़े 7 पहुंचे दूधिया ने मोहिनी को दूध दिया। करीब 9 बजे देवेंद्र नाथ वापस घर पहुंचे। इस दौरान बाथरूम के पास शव पड़ा मिला। पुलिस का कहना है, करीब साढ़े 7 बजे मोहिनी की हत्या हुई। हत्या के दौरान गैस पर रखा दूध भी उबल रहा था। इस गैस जलती रही, जिससे दूध भी जल गया था।

टब में फेंका मिला पासपोर्ट और पर्स

घटनास्थल पर शव के पास बाथरूम में एक पानी से भरा टब था। इसमें पासपोर्ट, अन्य दस्तावेज और एक पर्स समेत दो बैग डूबे थे। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की शिकायत पर गाजीपुर पुलिस ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ। रिटायर्ड आईएएस ने किसी करीबी पर हत्या करने की आशंका जताई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!