ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण • महिलाओं की शक्ति बन रही योगी सरकार ताकत • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बहनों से बंधवाई राखी • भारत की सेना आधुनिक टेक्नोलॉजी और रणनीति से सशक्त हुई है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला • CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक समस्याएं सुनीं • अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन • प्रधानमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण • महिलाओं की शक्ति बन रही योगी सरकार ताकत • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बहनों से बंधवाई राखी • भारत की सेना आधुनिक टेक्नोलॉजी और रणनीति से सशक्त हुई है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला • CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक समस्याएं सुनीं • अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन • प्रधानमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया •
उत्तर प्रदेश English

दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी

D

Dainik India News

• 5970 views
दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी
  • मोदी-योगी सरकार ने वाराणसी को किया वैश्विक आयोजनों के लिए तैयार
  • जी-20 समिट की मेजबानी के रूप में वाराणसी को मिला बेहतरीन अवसर
  • विश्व की आर्थिक महाशक्ति कहे जाने वाले 20 देशों के महत्वपूर्ण डेलीगेट्स आ रहे काशी
  • 17 से 19 अप्रैल तक वाराणसी में आयोजित होगी जी-20 एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को धाराताल पर उतारते हुए उत्तर के प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी की तस्वीर बदल दी है। पुरातन और आधुनिक संस्कृति को जोड़ते हुए काशी का ऐसा कायाकल्प हुआ की वाराणसी अब अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। वाराणसी में जी-20 की छह बैठकें होनी हैं, जिसमें विश्व के 20 शक्तिशाली देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए वाराणसी में प्रशासन मिशन मोड में जुटा हुआ है। वाराणसी में जी-20 को लेकर 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग का आयोजन होने जा रहा है।

पूरे विश्व में काशी नगरी सनातन धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के धरोहर के रूप में जानी जाती है। मोदी-योगी सरकार ने काशी में विकास की गंगा ऐसी बहाई है, जिससे इस प्राचीन नगरी का निरंतर चतुर्दिक विकास हो रहा है। आज वाराणसी विकास के मॉडल के रूप में उभरा है। यही कारण है कि ये शहर पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद दर्ज कर रहा है। इसके साथ ही अब काशी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि जी-20 समिट में अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स के प्रस्तावित मार्गों जिसमें, लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शिवपुर मार्ग, चौकाघाट से पड़ाव और नामोघाट समेत अन्य जगहों पर 30 डबल साइड बैकलिट एलईडी यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। ये यूनिपोल जी-20 मेहमानों का ख़ास अंदाज में स्वागत करेंगे।

जी-20 समिट के दौरान वाराणसी को अपनी ब्रांडिंग का एक बेहतर अवसर मिला है। नई काशी को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। जी-20 की वाराणसी में होने वाली बैठकों में दुनिया के आर्थिक महाशक्ति वाले 20 देशों के राजनयिक, ब्यूरोकेट्स और अन्य महत्वपूर्ण डेलीगेट्स काशी आएंगे। जो काशी की विरासत की नई तस्वीर अपने साथ ले जाएंगे। इसका लाभ आने वाले समय में वाराणसी के पर्यटन उद्योग को मिलना तय माना जा रहा है। बता दें कि काशी में जी-20 की 6 बैठकों का आयोजन हो। यूपी के चार शहर जहां जी-20 की बैठकों का आयोजन हो रहा है, उसमें वाराणसी की संख्या सर्वाधिक है। अप्रैल माह में 17 से 19 तारीख तक तीन दिवसीय एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक की मेजबानी काशी करने जा रही है। इसके अलावा जून माह में जी-20 की यूथ ट्वेंटी समिट का आयोजन होगा। वहीं अगस्त माह में चार अलग अलग ग्रुप की मीटिंग भी काशी में आयोजित होगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!