ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
फटकार:त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान • “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” • मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में लगभग 800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • इन्सेफेलाइटिस पर नियंत्रण के बाद अब गांवों को तकनीक से जोड़ने पर जोर • "आत्म-समर्पण और आत्म-संवाद: जीवन की अर्थव्यवस्था" • 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है • वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप • योगी सरकार द्वारा गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्वीकार • फटकार:त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान • “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” • मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में लगभग 800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • इन्सेफेलाइटिस पर नियंत्रण के बाद अब गांवों को तकनीक से जोड़ने पर जोर • "आत्म-समर्पण और आत्म-संवाद: जीवन की अर्थव्यवस्था" • 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है • वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप • योगी सरकार द्वारा गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्वीकार •
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में जटिल आपरेशन से युवक के चेहरे को विकृत होने से बचाया

D

Dainik India News

• 6183 views
सहारा हॉस्पिटल में जटिल आपरेशन से युवक के चेहरे को विकृत होने से बचाया

सभी तरफ से निराश मरीज को हमेशा के लिए दिलायी निजात

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ :बाइस वर्षीय लखनऊ निवासी मरीज मोहम्मद साहिल को 4 साल पहले चेहरे पर सूजन और दर्द की शिकायत हुई। तब उसने एक डॉक्टर की सलाह पर आरसीटी कराया।

मरीज को मुंह में सूजन और दर्द तो पहले से ही था और अब साथ ही उसे अब फीवर भी होने लगा था। फिर उसने सरकारी हॉस्पिटल में दिखाया जहां पर उसको डेंटल एक्स रे और साथ ही सीटी स्कैन करवाने को कहा। सीटी स्कैन जांच में उसके निचले जबड़े में (मैंडिबल ) बड़ा ट्यूमर पाया गया। वहां के डॉक्टर ने सलाह दी कि पूरा जबड़ा निकालना पड़ेगा।

मरीज ने फिर प्राइवेट हॉस्पिटल में भी सम्पर्क किया परन्तु सभी जगह उसका पूरा जबड़ा बाहर निकालने का ही सब लोगों ने आप्शन दिया।

मरीज बेहद निराश व परेशान हो चुका था। फिर मरीज ने किसी की सलाह पर सहारा हॉस्पिटल का इलाज के लिए चुनाव किया।
यहां पर आकर उसने सहारा हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टर मैक्सिलोफेशियल सर्जन एसपीएस तुलसी को दिखाकर परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि साहिल के निचले जबड़े (मैंडिबल) में सिस्ट/ट्यूमर है जिसने जबड़े की तीन चौथाई हड्डी को गला दिया है। बायप्सी करने पर ओंडोंटोजेनिक किरटौसिस्ट पाया गया जो कि निचले जबड़े में एक तरफ से दूसरे एक तरफ तक फैला हुआ था। डॉक्टर तुलसी ने बताया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा जो बेहद जटिल है।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान वह उसके जबड़े को पूरी तरह बचाने की कोशिश करेंगे। साथ ही जबड़े को बचाने के लिए कई ऑपरेशन करने पड़ेंगे और लगभग साल से डेढ़ साल तक इलाज चलेगा।

मरीज का सात बार सीरियल मार्ससुप्लाइजेशन ऑपरेशन किया गया जिसमें जबड़े की हड्डी में विंडो बनाकर सिस्ट को निकालने की कोशिश की। हर 2 महीने में इस प्रक्रिया को दोहराया गया जिससे कि नयी हड्डी बननी शुरू हो गयी और धीरे-धीरे सिस्ट भी छोटी होती गयी। जब यह पूरी तरह से छोटी हो गयी और निकालने लायक हो गयी तब डॉक्टर ने फाइनल ऑपरेशन किया और ‌जबड़ा भी बचा लिया।
मरीज को अगर सही इलाज नहीं मिलता तो उसको खाने की दिक्कत हो जाती साथ ही इतनी युवा उम्र में उसका चेहरा भी खराब हो जाता।

डॉक्टर तुलसी ने अपनी सूझबूझ से मरीज का न केवल जबड़ा बचा लिया अपितु मरीज को सारी दिक्कतों से भी छुटकारा दिला दिया।

सहारा हॉस्पिटल में मरीज का जो भी प्रोसीजर हुआ है उसमें डॉक्टर तुलसी व उनकी टीम के कठिन प्रयास ,मरीज का सवा साल तक इलाज करवाने में सपोर्ट करना, सहारा हॉस्पिटल में उपलब्ध तकनीक से मरीज का जबड़ा बचाना सम्भव हो पाया।
सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे माननीय अभिभावक "सहाराश्री"जी ने विश्व स्तरीय सहारा हॉस्पिटल का निर्माण करवाया है जहां हर प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है।

सहारा हॉस्पिटल का डेन्टल व मैक्सिलोफेशियल विभाग अन्य विभागों की तरह ही अत्याधुनिक उपकरणों व कुशल अनुभवी टीम से लैस है। श्री सिंह ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल में 50 से भी अधिक विभिन्न बीमारियों से सम्बंधित चिकित्सा विभाग है जो अपनी सेवाएं देने को तत्पर रहते हैं। यहां पर किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध है।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!