ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह • मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री • 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ • वाराणसी में काशी रोप-वे परियोजना का निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश • हरदोई थाना मझिला पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 10 10हजार के 02 साबिर इनामी अभिक्तों को अवैध शस्त्रों सहित किया गिरफ्तार • महानगर विस्तार जनकल्याण समिति , लखनऊ ने ई पार्क महानगर विस्तार मे धूमधाम से मनाया रंगोत्सव - होली • यूपी के धान किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान • प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह • मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री • 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ • वाराणसी में काशी रोप-वे परियोजना का निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश • हरदोई थाना मझिला पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 10 10हजार के 02 साबिर इनामी अभिक्तों को अवैध शस्त्रों सहित किया गिरफ्तार • महानगर विस्तार जनकल्याण समिति , लखनऊ ने ई पार्क महानगर विस्तार मे धूमधाम से मनाया रंगोत्सव - होली • यूपी के धान किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान •
उत्तर प्रदेश सरकार English

योगी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का सबसे सुखी व समृद्ध प्रदेश बनेगा यूपी : नितिन गडकरी

D

Dainik India News

• 8029 views
योगी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का सबसे सुखी व समृद्ध प्रदेश बनेगा यूपी : नितिन गडकरी

रोड कनेक्टिविटी की 18 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में बोले केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री

दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर, 13 मार्च। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था का आदर्श स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर और यहां बड़े पैमाने पर हो रहे निवेश से यह स्पष्ट है कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी हिंदुस्तान का सबसे सुखी, समृद्ध व सम्पन्न प्रदेश बनेगा। 

श्री गडकरी सोमवार को गोरखपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की 18 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यूपी की सड़कों को अमेरिका जैसी बनाने की अपनी पूर्व बात को याद करते हुए कहा कि 2014 के बाद उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई दोगुनी बढ़ गई है। वर्ष 2024 के समाप्त होने तक उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये के रोड पर काम किया जाएगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग की पूर्ण, निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की सिलसिलेवार विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी-योगी जी के नेतृत्व में यूपी की सड़कें जैसी होंगी और अच्छी सड़कों से उत्तर प्रदेश भी अमेरिका जैसा समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि बाबा गोरक्षनाथ जी की इस पावन भूमि पर लोकार्पित और शिलान्यास हो रही इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। नए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं। 

मोदी -योगी कर रहे रामराज्य की स्थापना

नितिन गडकरी ने कहा कि गरीबी दूर करने, लोक कल्याण के लिए आदर्श रामराज्य की स्थापना कर रहे हैं। देश और उत्तर प्रदेश की जनता इसे महसूस भी कर रही है। उनके नेतृत्व में देश और यूपी में बदलाव हो रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से देश दुनिया की नम्बर वन महाशक्ति बनेगा।  

भगवान श्रीकृष्ण से की सीएम योगी की तुलना

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कानून व्यवस्था एवं विकास के पैमाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान श्रीकृष्ण से की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में यह कहा है कि जब-जब दुष्ट प्रवृत्ति, समाज के लिए घातक, अन्यायी व अत्याचारी लोगों का प्रभाव बढ़ता है तो लोगों की रक्षा के लिए मैं अवतार लेता हूं। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी जी ने सज्जनों के रक्षार्थ दुर्जनों के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। योगी जी के शासन में सज्जनों में आत्मविश्वास बढ़ा है। दुर्जनों पर प्रहार भगवान श्रीकृष्ण का संदेश था।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!