ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची पर मचा घमासान, आज तय होगी विपक्ष की अगली रणनीति | डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर | सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार | आईएएस से राजनीति तक दिव्या मित्तल : पद से परे जनसेवा की कसौटी और व्यवस्था बदलने की चुनौती | पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर | मतदाता सूची पर मचा घमासान, आज तय होगी विपक्ष की अगली रणनीति | डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर | सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार | आईएएस से राजनीति तक दिव्या मित्तल : पद से परे जनसेवा की कसौटी और व्यवस्था बदलने की चुनौती | पहले कृष्ण की खोज, फिर ‘मैं’ की खोज—गीता आखिर किस सत्य तक ले जाती है? | अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता | नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस | 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर |
हाइलाइट न्यूज़
भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास • भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली-आनंद मणि त्रिपाठी • यूपी के धान किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान • धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री • तिरंगा यात्रा में पथरावबाजी के तीन और वांछित अभियुक्त गिरफतार, • "The Lifesaver of Heart Patients, Dr. Sudip's Demise: A Condolence from the Rashtriya Sanatan Mahasangh - JP Singh" • न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन • Arthritis Awareness Workshop Organized by Motiwagars Club in Lucknow • भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास • भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है होली-आनंद मणि त्रिपाठी • यूपी के धान किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान • धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री • तिरंगा यात्रा में पथरावबाजी के तीन और वांछित अभियुक्त गिरफतार, • "The Lifesaver of Heart Patients, Dr. Sudip's Demise: A Condolence from the Rashtriya Sanatan Mahasangh - JP Singh" • न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन • Arthritis Awareness Workshop Organized by Motiwagars Club in Lucknow •
Uncategorized English

मधुबन में होगा अमृत महोत्सव रथयात्रा का समापन

D

Dainik India News

• 8554 views
डीडी इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

  मधुबन, मऊ। स्वतंत्रता के 75 वर्ष में पूरे देश में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है । इसी क्रम में जनपद मऊ में 20 नवंबर को अमृत महोत्सव रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में रथयात्रा चल रही है।और इस यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जगह-जगह भारत माता का पूजन व आरती किया जा रहा है । 20 नवंबर से प्रारंभ इस यात्रा का समापन जनपद मऊ में शहीद स्मारक मधुबन पर 9 दिसम्बर को होगा। समापन कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मधुबन में कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक की गई । तैयारी बैठक में जिला प्रचारक राजीव नयन जी ने बताया कि 9 दिसंबर को जनपद मऊ के जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास के प्रांगण से प्रारंभ होकर रथयात्रा मुहम्मदाबाद, घोसी दोहरीघाट होते हुए मधुबन आएगी।मधुबन के बनियाबान मोड़ पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।तत्पश्चात डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात 100 मीटर लम्बी तिरंगा के साथ पदयात्रा के रूप में परिवर्तित होकर शहीद स्मारक मधुबन तक आएगी।शहीद स्मारक पर एक गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक श्रीमान सुभाष जी होंगे और इसके पश्चात सामूहिक वंदेमातरम गान के साथ अमृत महोत्सव रथ यात्रा का समापन हो जाएगा। रथ यात्रा समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में रामविलास जी विभाग कार्यवाह, अमित कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, राधेश्याम सिंह, बबलू ठठेरा, आलोक मल्ल हरिओम, सुरेंद्र मल्ल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!