ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
उ0प्र0 में कृषि रोजगार का सबसे बड़ा साधन, कृषि के बाद प्रदेश मेंसर्वाधिक रोजगार एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र द्वारा उपलब्ध कराया जाता: मुख्यमंत्री • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अभयानंद सरस्वती जी महाराज • भूपेंद्र सिंह ने जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ पर संवाद किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान • 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह • मठ-मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं पर नहीं लगेगा 'कमर्शियल टैक्स', यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश • The Benefits of Kegel Exercises - Strengthening the Pelvic Floor and Managing PCOS and Endometriosis • यूपी विधान सभा मा०अध्यक्ष जी से श्री जेपी सिंह जी की सारगर्भित भेंट • चेयरमैन प्रतिनिधि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाना ही उद्देश्य • उ0प्र0 में कृषि रोजगार का सबसे बड़ा साधन, कृषि के बाद प्रदेश मेंसर्वाधिक रोजगार एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र द्वारा उपलब्ध कराया जाता: मुख्यमंत्री • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अभयानंद सरस्वती जी महाराज • भूपेंद्र सिंह ने जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ पर संवाद किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान • 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह • मठ-मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं पर नहीं लगेगा 'कमर्शियल टैक्स', यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश • The Benefits of Kegel Exercises - Strengthening the Pelvic Floor and Managing PCOS and Endometriosis • यूपी विधान सभा मा०अध्यक्ष जी से श्री जेपी सिंह जी की सारगर्भित भेंट • चेयरमैन प्रतिनिधि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाना ही उद्देश्य •
Uncategorized English

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अमृत काल में जगमगाया गोंडा का वनटांगिया गांव

D

Dainik India News

• 6928 views
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अमृत काल में जगमगाया गोंडा का वनटांगिया गांव

●गोण्डा के रामगढ़ वनटांगिया गांव तक पहुंची बिजली, आजादी के 75 वर्षों बाद पहली बार रोशन हुआ अंधेरे में डूबा गांव

●सीएम योगी की मंशा के अनुरूप बदल रहा है गोण्डा के वनटांगिया समुदाय का जीवन

●पहले सड़क और अब बिजली पहुंचने से खिले गांववासियों के चेहरे

●सीएम योगी के पिछड़े व अति पिछड़े समाज को पहचान दिलाने की मुहिम के तहत जीवनस्तर सुधारने के हो रहे प्रयास

●जिला प्रशासन की पहल पर वनटांगिया गांवों में स्कूल और सड़क निर्माण का काम हो चुका है शुरू

 दैनिक इंडिया न्यूज,गोण्डा।  प्रदेश के पिछड़े और अति पिछड़े समाज को पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। देश की आजादी के अमृत काल में अब गोण्डा के जंगलों में बसने वाले वनटांगिया समुदाय का जीवन भी रोशन हो उठा है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप गोण्डा जिला प्रशासन की पहल पर रामगढ़ वनटांगिया गांव तक बिजली पहुंच पाई है। आजादी के करीब 75 वर्षों बाद अब उनके गांव की ओर जाने वाले रास्ते भी दूधिया रोशनी से जगमगा उठे हैं।

अप्रोच सड़क से गांव तक रोशन हुआ मार्ग

गोण्डा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा वन विभाग अप्रोच सड़क से रामगढ़ वनटांगिया गांव तक के मार्ग को रोशन किया गया। गोण्डा की हरदवा ग्राम पंचायत में रामगढ़ वनटांगिया गांव है। आजादी के करीब 75 वर्ष बाद भी यह गांव विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ था। समाज के पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों का विकास योगी सरकार की प्राथमिकता रही है। सीएम की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बीती 12 जून को जनपद की कमान संभालने के साथ ही वनटांगिया समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी। उन्होंने स्वयं 16 जून को रामगढ़ वनटांगिया गांव का निरीक्षण किया और विकास की रणनीति तैयार की। एक ओर जहां, वनटांगिया समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गांवों में दो सरकारी स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है तो वहीं, गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने की पहल की गई। अब गांव को रोशन भी किया जा रहा है। इसका काम मंगलवार को शुरू किया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर समुदाय तक पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। 

पहली बार गांव तक पहुंची बिजली, खिले चेहरे  

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्राम वासियों की ओर से बिजली न होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसको प्राथमिकता से लिया गया। मंगलवार को गांव के मुख्य मार्ग पर खंभे और लाइट लगाने का काम शुरू भी कर दिया गया। पहली बार गांव में दुधिया रोशनी देख गांव वालों के चेहरे खिल उठे। बच्चे हो या बुजुर्ग सभी के चेहरों पर एक अलग सी खुशी देखने को मिली। बुजुर्ग महिला फूलादेवी (52 वर्ष) ने कहा, पहले अंधेरा रहता था। शाम के समय आना जाना संभव ही नहीं था, क्योंकि अंधेरे में जानवरों द्वारा हमले का डर रहता था। कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह का बदलाव देखने को मिलेगा। हमें तो सब सुविधा हो गई। इस गांव की बेटी ममता (16 वर्ष) कहती हैं कि अब अंधेरे से निजात मिल जाएगी। गांव के संतराम (40 वर्ष) बताते हैं कि कुलदेवी का मंदिर है। नवरात्री में यहां पूजा होती है। हर साल 20 हजार रुपए सिर्फ रोशनी के लिए जनरेटर पर खर्च होते थे, लेकिन अब यह नहीं करने होंगे। वह कहते हैं कि इतने वर्षों के बाद पहली बार किसी ने उनपर ध्यान दिया है। 

सड़क निर्माण कार्य भी अन्तिम चरण में 

रामगढ़ वनटांगिया गांव को वन विभाग अप्रोच रोड से जोड़ने के लिए मार्ग निर्माण की जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य भी अन्तिम चरण में पहुंच गया है। इंटरलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अगस्त माह के अन्त तक इस क्षेत्र में आवागमन सुलभ हो जाएगा।  

सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय को दिलाई पहचान

पूर्वांचल के वनटांगिया समुदाय का इतिहास पुराना है। इन्हें अंग्रेजों ने जंगलों में बसाया था। आजादी के 70 दशक बाद भी इनका वजूद राजस्व अभिलेखों में न होने की वजह से यह समाज और विकास की मुख्यधारा से कटे हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई 2018 में गोण्डा के वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित कर मुख्यधारा से जोड़ा। इससे वन क्षेत्रों में बसे इन वन ग्रामों के निवासियों को सड़क, राशन, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया शुरू हो सकी। जलौनी लकड़ी काटकर और बेचकर पेट पालने वाले वनटंगिया के परिवार को आजादी के बाद पहली बार वोट करने का हक मिला।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!