ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
तिनहरी में हुआ सीताहरण रामलीला का सुन्दर मंचन • निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • 02 करोड़ पात्र छात्र-छात्राओं को बिनाभेदभाव के टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएं:,मुख्यमंत्री • लम्बी प्रतीक्षा के उपरांत उत्तर प्रदेश को मिला स्थाई मुख्य सचिव—मनोज कुमार सिंह • दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर यूपी में बनेगा लखनऊ एससीआर, एलडीए का बढ़ेगा दायरा • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार • वृक्षारोपण कार्य महान एक पेड़ 10 पुत्र समान • धूमधाम से निकाली गई राम विवाह की शोभायात्रा • तिनहरी में हुआ सीताहरण रामलीला का सुन्दर मंचन • निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • 02 करोड़ पात्र छात्र-छात्राओं को बिनाभेदभाव के टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएं:,मुख्यमंत्री • लम्बी प्रतीक्षा के उपरांत उत्तर प्रदेश को मिला स्थाई मुख्य सचिव—मनोज कुमार सिंह • दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर यूपी में बनेगा लखनऊ एससीआर, एलडीए का बढ़ेगा दायरा • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार • वृक्षारोपण कार्य महान एक पेड़ 10 पुत्र समान • धूमधाम से निकाली गई राम विवाह की शोभायात्रा •
Lifestyle ब्रेकिंग हिन्दी

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर

D

Dainik India News

• 7690 views
होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर

दैनिक इंडिया न्यूज | मऊ।जनपद के पुलिस लाइन परिसर में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं अभिलेखीय सत्यापन का सोमवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का गहनता से जायजा लेते हुए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के पंजीकरण, दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, प्रतीक्षालय, छायादार व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक अभ्यर्थी को समान अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अभिलेखीय सत्यापन में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की निर्धारित मानकों के अनुरूप सावधानीपूर्वक एवं निष्पक्ष जांच की जाए तथा सत्यापन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाए। साथ ही भर्ती के सभी चरणों का संचालन निर्धारित समय-सीमा एवं शासन की गाइडलाइन के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को भर्ती स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छाया, प्राथमिक उपचार सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा किसी भी समस्या के उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा भर्ती प्रक्रिया में तैनात कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!