ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं • दो टूक:विद्यालयों में अनुशासन एवं साफ-सफाई कीबेहतर व्यवस्था रहे - मुख्यमंत्री • जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा • मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश • हरदोई थाना पिहानी व हरियावां में आयोजित हुआ समाधान दिवस • हाई कोर्ट अधिवक्ता की बाइक एसएसपी ऑफिस के बाहर से चोरी: सुरक्षा पर सवाल? • 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव • राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं • दो टूक:विद्यालयों में अनुशासन एवं साफ-सफाई कीबेहतर व्यवस्था रहे - मुख्यमंत्री • जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा • मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश • हरदोई थाना पिहानी व हरियावां में आयोजित हुआ समाधान दिवस • हाई कोर्ट अधिवक्ता की बाइक एसएसपी ऑफिस के बाहर से चोरी: सुरक्षा पर सवाल? • 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव •
उत्तर प्रदेश सरकार English

राममय माहौल में सरयू तीरे मकर संक्रांति पर राम नाम संग लगी आस्था की डुबकी 

D

Dainik India News

• 5559 views
राममय माहौल में सरयू तीरे मकर संक्रांति पर राम नाम संग लगी आस्था की डुबकी 

श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले प्रदेश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने किया सरयू स्नान

  • अलग ही अनुभूति से परिपूर्ण रहा मकर संक्रांति का यह स्नान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही अयोध्या पुलिस

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ अयोध्या, 15 जनवरीः आनंद, उमंग और उल्लास संग जेहन में इस बार अलग ही अनुभूति लेकर प्रदेश के कई जनपदों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने मां सरयू की जयघोष संग आस्था की डुबकी लगाई। राममय हो चुके माहौल में इस बार मकर संक्रांति का यह स्नान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया, क्योंकि 140 करोड़ भारतीयों की आस्था के केंद्र श्रीरामलला महज सात दिन बाद अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उत्तर प्रदेश के विकास के नायक योगी आदित्यनाथ की आकांक्षा के अनुरूप सज रही अयोध्या में मां सरयू के तट पर डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी, रामलला, नागेश्वर नाथ, चंद्रहरि मंदिर, सरयू मंदिर आदि में दर्शन-पूजन भी किए। बाहर से आए श्रद्धालुओं ने गौरव जताते हुए कहा कि हम उस पीढ़ी के हैं, जिसे मोदी-योगी की बदौलत श्रीराम के अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होने का पल देखने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का काफी पहले से निर्देश दे रहे सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इसकी काफी समुचित व्यवस्था की गई थी। 

मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया सरयू स्नान

अयोध्या तीरे मां सरयू की लहरों में पुण्य की डुबकी लगाने का उत्साह देखते ही बना। संतों की टोलियां भजन-कीर्तन करते हुए निकलीं तो श्रद्धालु जयश्रीराम व मां सरयू के जयकारे लगाते हुए पहुंच रहे थे। मकर संक्रांति को लेकर दूसरे जनपदों व राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने रविवार भोर से ही डुबकी लगानी शुरू कर दी। भोर से ही आस्था पथ पर भक्ति की लहरें हिलारें मारने लगीं, जो देर शाम तक चलती रहीं।  

राम मंदिर निर्माण की एक झलक पाने को उत्सुक दिखीं निगाहें

श्रद्धालुओं ने भोर से ही सरयू घाट, राम की पैड़ी आदि स्थानों पर स्नान किया गया। राममय हो चुके माहौल में यह स्नान काफी महत्वपूर्ण रहा। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले मकर संक्रांति का स्नान भी काफी कौतूहल भरा रहा। कौतूहल इसलिए, क्योंकि स्नान के उपरांत श्रद्धालु निर्मित हो रहे राममंदिर की एक झलक पाने को बेताब लोग वहां पहुंचे। स्नान के उपरांत श्रद्धालु श्रीराम मंदिर के आसपास भी पहुंचे और निर्माण को देख प्रफुल्लित हो उठे। 

चुस्त-दुरुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के पहले मकर संक्रांति स्नान पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त रही। पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया मकर संक्रांति पर सुबह से ही श्रद्धालु स्नान व दर्शन-पूजन कर रहे हैं। जल पुलिस, एसडीआरएफ के लोग भी मुश्तैदी से तैनात रहे। पुलिस की टीमें स्नान के दृष्टिगत भी नियमित निरीक्षण करती रही। मकर संक्रांति का स्नान कुशलता पूर्वक संपन्न हो गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!