ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ • सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि  • तिरंगे की आन पर उमड़ा मधुबन, भारत माता के जयघोष से गूंज उठा पूरा नगर • विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक • सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है • दंड:विकास खण्ड महसी के बोरिंग टेक्नीशियन हुए निलम्बित • कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ • आरएसएस ने निकाला पथ संचलन,जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत • तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ • सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि  • तिरंगे की आन पर उमड़ा मधुबन, भारत माता के जयघोष से गूंज उठा पूरा नगर • विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक • सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है • दंड:विकास खण्ड महसी के बोरिंग टेक्नीशियन हुए निलम्बित • कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ • आरएसएस ने निकाला पथ संचलन,जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत •
Uncategorized English

गजब ! चन्द्रयान- 3 पर CM ममता का बयान- राकेश रोशन चांद पर गए थे, राजस्थान के मंत्री ने कहा- वहां गए यात्रियों को सलाम, राजभर बोले- लौटकर आएंगे तो स्वागत करेंगे, RJD नेता ने NASA को बधाई दी, CM नीतीश को पता ही नही

D

Dainik India News

• 6712 views
गजब ! चन्द्रयान- 3 पर CM ममता का बयान- राकेश रोशन चांद पर गए थे, राजस्थान के मंत्री ने कहा- वहां गए यात्रियों को सलाम, राजभर बोले- लौटकर आएंगे तो स्वागत करेंगे, RJD नेता ने NASA को बधाई दी, CM नीतीश को पता ही नही

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की। पूरी दुनिया ने भारत और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिए। इस बीच देश के कुछ नेता ऐसे भी रहे, जिनके बयानों ने सुर्खियां बटोरीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले तो भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को राकेश रोशन (एक्टर-डायरेक्टर) बता गईं। साथ ही ममता ने राकेश को चांद पर गया बता दिया। नेताओं के ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बंगाल की सीएम ने एक कार्यक्रम में कहा- राकेश रोशन चंद्रमा पर गए थे। तब भारत की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था- चांद से भारत कैसा लगता है? सही बात ये है कि राकेश शर्मा (पूर्व एयरफोर्स पायलट) 3 अप्रैल 1984 को रूस (तब सोवियत संघ) के रॉकेट सोयूज टी-11 से अंतरिक्ष (चांद पर नहीं) में गए थे और वहां 8 दिन रुके थे। वे अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के पहले और दुनिया के 138वें एस्ट्रोनॉट थे। इंदिरा के सवाल पर राकेश ने कहा था- सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा।

राजभर उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और विधायक हैं। उन्होंने कहा- जो चंद्रयान-3 की बात आप कर रहे हैं, इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं। कल सकुशल धरती पर आने का जो उनका टाइम है, आने के बाद उनका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।

चांदना राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री हैं। उन्होंने कहा- सेफ लैंडिंग हुई है। इसमें जो यात्री गए हैं, उनको सलाम करता हूं। हमारा देश साइंस और स्पेस रिसर्च के अंदर आगे बढ़ा है। आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव बिहार के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान की जो सफल लैंडिंग जो चंद्रमा पर हुई है, इसके लिए हम नासा (अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी) के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।

कल जब मिशन चंद्रयान-3 की शाम करीब 6 बजे चंद्रमा पर लैंडिंग होनी थी। इस खबर पर ना केवल पूरे देश में बल्कि पूरी दुनिया की नजर रही। हैरत की बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन चंद्रयान से बिल्कुल ही अनभिज्ञ नजर आए। पत्रकारों ने जब मिशन चंद्रयान-3 के बारे में सीएम नीतीश कुमार से पूछा तो वह बिल्कुल ही ब्लैंक नजर आए। इसपर उनके साथ मंत्री ने उन्हें कान में मिशन चंद्रयान के बारे में बताया। सीएम हमेशा की तरह पत्रकारों को बता रहे थे कि वह केवल काम करने में भरोसा रखते हैं। बापू सभागार भी उसी का नतीजा है। इसी दौरान एक पत्रकार ने सीएम नीतीश से पूछा कि मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगी। पत्रकार के सवाल पर नीतीश कुमार बिल्कुल ब्लैंक दिखे। उनका हावभाव देखकर ऐसा लगा कि उन्हें मिशन चंद्रयान के बारे में बिल्कुल ही पता नहीं है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!