ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति लखनऊ में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख अपरिमेय श्याम दास जी के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा बाराबंकी में छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज: मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, अधिकारियों पर गिरी गाज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का भव्य अभिनंदन : आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने 251 महिलाओं को ‘वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सम्मान-2026’ से किया अलंकृत मुख्यमंत्री ने भाई जी के योगदान को किया स्मरण, गीता प्रेस को बताया साहित्य साधना की स्थली राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या 6 नवम्बर को करेंगी जनसुनवाई जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के निर्धारित मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों सहित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति लखनऊ में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख अपरिमेय श्याम दास जी के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा बाराबंकी में छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज: मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, अधिकारियों पर गिरी गाज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का भव्य अभिनंदन : आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने 251 महिलाओं को ‘वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सम्मान-2026’ से किया अलंकृत मुख्यमंत्री ने भाई जी के योगदान को किया स्मरण, गीता प्रेस को बताया साहित्य साधना की स्थली राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या 6 नवम्बर को करेंगी जनसुनवाई जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के निर्धारित मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों सहित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण
व्यापार English

भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण

D

Dainik India News

5525 views
भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने मंगलवार को भी अमेरिका के बड़े निवेशकों व व्यापारियों से मुलाकात की थी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में निवेशकों और कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं। सीतारमण इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में हैं। इन कार्यक्रमों के इतर वह भारत में काम कर रही कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मिल रही हैं जिन्होंने देश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने में रुचि दिखायी है।वित्त

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में निवेशकों और कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं।
सीतारमण इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में हैं।

इन कार्यक्रमों के इतर वह भारत में काम कर रही कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मिल रही हैं जिन्होंने देश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने में रुचि दिखायी है।

वित्त मंत्री ने एमवे के सीईओ मिलिंद पंत, बोइंग के मुख्य रणनीति अधिकारी बी मार्क एलेन, नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क से मुलाकात की जिसमें निवेश सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी।

बैठक के बाद पंत ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत एमवे के लिए शीर्ष तीन निवेश गंतव्यों में से एक है।

उन्होंने कहा, “वित्त मंत्री, सीतारमण के साथ यह एक शानदार बैठक थी। अर्थव्यवस्था में भारतीय समाज की मजबूती को समझना और उसकी सराहना करना एक खुशी की बात है। हम भारत में भरोसा करते हैं। यह वैश्विक स्तर पर सौ बाजारों में उन शीर्ष तीन बाजारों में से एक है जहां हम काम कर रहे हैं।"

इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन और गिफ्ट सिटी में अवसरों को लेकर बात की।

सीतारमण की बोइंग के मुख्य रणनीति अधिकारी एलेन के साथ बैठक के दौरान व्यापक रूप से कौशल, अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण स्वचालन, नवाचार और एयरोस्पेस क्षेत्र को लेकर चर्चा की गयी।

एक वीडियो संदेश में, एलेन ने वित्त मंत्री के साथ अपनी बैठक और विमानन क्षेत्र में अधिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता प्रदान करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता के साथ-साथ बोइंग की भारत में निवेश करने की उत्सुकता के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, "हमारी बैठक अच्छी रही। हमने भारत में विमानन की कुछ संभावनाओं के बारे में बात की।"

इस दौरान सीतारमण ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल में बोइंग के सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने कंपनी के भविष्य में भारत में निवेश की रुचि पर भी चर्चा की।

नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क के साथ अपनी बैठक के दौरान, सीतारमण ने स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भारतीय पहलों जैसे कि चिकित्सा विज्ञान, स्वास्थ्य और कल्याण में अनुसंधान एवं विकास तथा गुजरात में गिफ्ट सिटी में बढ़ते अवसरों पर चर्चा की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!