ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
साढ़े 4 साल के कार्य में पर्यटन को लगाए पंख, दोगुना किया बजट:यूपी सरकार • नोएडा में एक युवक नहीं डूबा, मानवता डूब गई — कैमरों के बीच बुझता रहा जीवन, व्यवस्था देखती रही तमाशा • शामली में परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया • 46 विद्यार्थियों ने संभाली नेतृत्व की कमान, एस.आर. ग्लोबल स्कूल में सजी जिम्मेदारी की नई पाठशाला • उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? • लखनऊ आयकर बार एसोसिएशन (LITBA) की नवीन कार्यकारिणी का गठन: मनोज लाल अध्यक्ष, मनीष रंजन महासचिव निर्वाचित • पिहानी पुलिस की मनमानियों से जनता आक्रोशित • साढ़े 4 साल के कार्य में पर्यटन को लगाए पंख, दोगुना किया बजट:यूपी सरकार • नोएडा में एक युवक नहीं डूबा, मानवता डूब गई — कैमरों के बीच बुझता रहा जीवन, व्यवस्था देखती रही तमाशा • शामली में परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया • 46 विद्यार्थियों ने संभाली नेतृत्व की कमान, एस.आर. ग्लोबल स्कूल में सजी जिम्मेदारी की नई पाठशाला • उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? • लखनऊ आयकर बार एसोसिएशन (LITBA) की नवीन कार्यकारिणी का गठन: मनोज लाल अध्यक्ष, मनीष रंजन महासचिव निर्वाचित • पिहानी पुलिस की मनमानियों से जनता आक्रोशित •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी

D

Dainik India News

• 3212 views
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी

12 से 16 नवंबर तक चलेगा पांच दिवसीय विशेष अभियान, प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन 50 फार्म भरवाने का निर्देश; पार्षदों और मोर्चा अध्यक्षों के लिए भी निर्धारित किए गए लक्ष्य

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। भाजपा लखनऊ महानगर की संगठनात्मक बैठक में आगामी मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में आयोजित बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं के साथ बूथ स्तर तक अभियान की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 12 से 16 नवंबर तक पांच दिवसीय विशेष अभियान संचालित करने का निर्णय लेते हुए विधानसभा से मंडल स्तर तक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में आनंद द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों को बूथ अध्यक्षों के साथ नियमित संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने तथा मंडल स्तर पर अभियान की प्रगति की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए।

अभियान के लिए निर्धारित लक्ष्य भी बैठक का प्रमुख विषय रहे। प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन 50 फार्म भरवाने का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि पार्षदों को 500 और मोर्चा अध्यक्षों को 1,000 फार्म भरवाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही भरे हुए फार्म संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) को सौंपने और उनकी प्राप्ति रसीद अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए गए, ताकि अभियान के तहत किए गए कार्यों का विधिवत रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

बैठक में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, विनायक पांडेय, सीता नेगी, जीडी शुक्ला, सौरभ वाल्मीकि, दीपू शुक्ला एवं मानवेन्द्र सिंह, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह एवं टिंकू सोनकर तथा मंत्री सतीश मिश्रा, पंकज सक्सेना, राजेश चौधरी और मयंक बाजपेई सहित मोर्चा अध्यक्ष कुंदन गौतम उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक की जानकारी महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने दी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!