ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न • गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का विराट दृश्य : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पुलिस लाइन मऊ में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी • धरोहर में गूंजी पद्मश्री रोनू मजूमदार की बंसी, पं. रघुनंदन पणशीकर का अलौकिक गायन • <strong>दीपोत्सव शुरू हुआ और संवरती चली गई अयोध्या</strong> • आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान • सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में • ब्रिटेन की महारानी के निधन पर यूपी में एक दिन का राजकीय शोक-जितेन्द्र प्रसाद • दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न • गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का विराट दृश्य : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पुलिस लाइन मऊ में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी • धरोहर में गूंजी पद्मश्री रोनू मजूमदार की बंसी, पं. रघुनंदन पणशीकर का अलौकिक गायन • <strong>दीपोत्सव शुरू हुआ और संवरती चली गई अयोध्या</strong> • आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान • सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में • ब्रिटेन की महारानी के निधन पर यूपी में एक दिन का राजकीय शोक-जितेन्द्र प्रसाद •
उत्तर प्रदेश सरकार English

बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई

D

Dainik India News

• 6669 views
बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। आम बजट 2025 को लेकर देशभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजीकृत) के प्रदेश कार्यालय, विकास नगर, लखनऊ में बजट पर चर्चा आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। व्यापारियों ने विशेष रूप से इनकम टैक्स की छूट सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 12 लाख करने के फैसले की सराहना की।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने इस अवसर पर कहा कि व्यापारी और मध्यम वर्ग लंबे समय से इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे मोदी सरकार ने पूरा कर आम जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल व्यापारियों बल्कि सर्विस सेक्टर और उद्यमियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पहले दो कार्यकाल में सड़कों, रेलवे स्टेशनों और रक्षा प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान दिया था। तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में करदाताओं को राहत देकर सरकार ने व्यापक आर्थिक संतुलन स्थापित किया है।

बजट चर्चा में शामिल प्रमुख व्यापारी और पदाधिकारी

बैठक में अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता, हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, ताज ख़ान, अनुज साहू, अजय अवस्थी, नीरज गुप्ता, चंद्रशेखर पांडेय, रामशरण पाठक, बी. पी. सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, रमेश जयसवाल, सुरेश जयसवाल और शैलेन्द्र गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ताज खान ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन के सभी पदाधिकारियों को चर्चा में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!