ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
पति-पत्नी और वो गैर कानूनी नही:सुप्रीम कोर्ट • सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए • मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे • चुनाव की तैयारियों  को लेकर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन के साथ की बैठक • भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता: वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की निर्णायक दस्तक • BJP celebrates Social Justice Service Week by organizing a health camp • मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधकर रखा, • छात्र छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट / स्मार्टफोन कार्यकम में 605 लाभार्थियों को मिला टैबलेट / स्मार्टफोन • पति-पत्नी और वो गैर कानूनी नही:सुप्रीम कोर्ट • सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए • मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे • चुनाव की तैयारियों  को लेकर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन के साथ की बैठक • भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता: वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की निर्णायक दस्तक • BJP celebrates Social Justice Service Week by organizing a health camp • मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधकर रखा, • छात्र छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट / स्मार्टफोन कार्यकम में 605 लाभार्थियों को मिला टैबलेट / स्मार्टफोन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

D

Dainik India News

• 5919 views
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, उत्तर प्रदेश।मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का वाह्य निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों ओर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों की सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती एवं वेयरहाउस की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामकरन यादव, समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, सचिंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!