ब्रेकिंग न्यूज़
कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली |
हाइलाइट न्यूज़
शामली में परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का बैनामा करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' पुस्तक का लोकार्पण, • जनसँख्या नियंत्रण कानून आवश्यकता या बाध्यता • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि- साधना का गुप्त पर्व, पुराणों में वर्णित महिमा और आध्यात्मिक रहस्य • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न • अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया आभार • शामली में परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का बैनामा करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' पुस्तक का लोकार्पण, • जनसँख्या नियंत्रण कानून आवश्यकता या बाध्यता • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि- साधना का गुप्त पर्व, पुराणों में वर्णित महिमा और आध्यात्मिक रहस्य • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न • अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया आभार •
Uncategorized English

लखनऊ में बसेगा नया शहर: एलडीए ने जारी किया वेलनेस सिटी का लेआउट, मिलेंगे 2000 प्लॉट और 10 हजार फ्लैट

D

Dainik India News

• 8932 views
लखनऊ में बसेगा नया शहर: एलडीए ने जारी किया वेलनेस सिटी का लेआउट, मिलेंगे 2000 प्लॉट और 10 हजार फ्लैट

विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगी वेलनेस सिटी

ग्रीन बेल्ट और अस्पतालों का हब बनेगा यह नया शहर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, सुल्तानपुर रोड: बढ़ती आबादी और शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने वेलनेस सिटी के लेआउट को जारी कर दिया है। यह नई आवासीय योजना 1,199 एकड़ में फैली होगी, जिसमें आधुनिक सुविधाएं, हरियाली और चिकित्सा सेवाएं शामिल होंगी।

प्लॉट और फ्लैट की विशेषताएं

वेलनेस सिटी में 2,000 प्लॉट विकसित किए जाएंगे, जो 76.83 एकड़ में फैले होंगे। ये प्लॉट 700 से 3000 वर्ग फीट तक के होंगे। सुल्तानपुर रोड पर स्थित ये प्लॉट बेहद मूल्यवान होंगे। एलडीए इन प्लॉटों की बिक्री स्वयं करेगा।

इसके अलावा, 362.41 एकड़ में 10,000 फ्लैट विकसित किए जाएंगे। ग्रुप हाउसिंग के ये फ्लैट निजी बिल्डर बनाएंगे। एलडीए इन भूखंडों की नीलामी के माध्यम से बिक्री करेगा, ताकि गुणवत्ता युक्त फ्लैट तैयार किए जा सकें।

हरियाली और पार्कों का विशेष प्रावधान

वेलनेस सिटी को हरियाली से भरपूर बनाया जाएगा। यहां 204 एकड़ में पार्क विकसित किए जाएंगे। परियोजना में 17% भूमि को ग्रीन बेल्ट और पार्कों के लिए आरक्षित किया गया है। यह शहर प्रदूषण मुक्त और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देगा।

चिकित्सा सुविधाओं और व्यावसायिक केंद्र

इस परियोजना में 150 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक अस्पताल और मेडिकल मार्केट बनाए जाएंगे। यहां बड़े अस्पतालों के साथ-साथ दवाओं का विशाल बाजार भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, 57.10 एकड़ में शॉपिंग मॉल, बाजार और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स होंगे।

आधुनिक सुविधाएं और परिवहन व्यवस्था

एलडीए ने 45.44 एकड़ में बिजली घर, नलकूप, सार्वजनिक शौचालय और पेट्रोल पंप जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रावधान किया है। इसके अलावा, 253.67 एकड़ में चौड़ी सड़कों का निर्माण होगा, ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित बना रहे।

शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वेलनेस सिटी का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

वेलनेस सिटी, लखनऊ में एक आधुनिक और विकसित आवासीय क्षेत्र के रूप में उभरेगी, जहां लोग विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ जीवन बिता सकेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!