ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
क्या आपको पता है कि आपका जीवन कौन चला रहा है और किसके द्वारा संचालित किया जा रहा है? • आस्था हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन- जितेंद्र प्रताप सिंह • सभी जिलों में बनाएं डेडिकेटेड हॉस्पिटल,  इन्फ्लूएंजा और कोविड मरीजों को मिले तत्काल इलाज: मुख्यमंत्री • दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना शैक्षिक सत्र 2021-22 - • सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बुजुर्ग महिला की बचायी जान • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट • "World Asthma Day 2024: Uncovering Misconceptions and Promoting Awareness" • दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना पर सुरक्षा चिंताओं को लेकर नितिन गडकरी की चिट्ठी • क्या आपको पता है कि आपका जीवन कौन चला रहा है और किसके द्वारा संचालित किया जा रहा है? • आस्था हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन- जितेंद्र प्रताप सिंह • सभी जिलों में बनाएं डेडिकेटेड हॉस्पिटल,  इन्फ्लूएंजा और कोविड मरीजों को मिले तत्काल इलाज: मुख्यमंत्री • दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना शैक्षिक सत्र 2021-22 - • सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बुजुर्ग महिला की बचायी जान • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट • "World Asthma Day 2024: Uncovering Misconceptions and Promoting Awareness" • दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना पर सुरक्षा चिंताओं को लेकर नितिन गडकरी की चिट्ठी •
Uncategorized English

इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 7592 views
इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

निवेशकों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तैयार- जिलाधिकारी

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इन्वेस्टर समिट के दौरान जनपद में औद्योगिक विकास हेतु प्राप्त निवेश प्रस्तावो को असली जामा पहनाने के संबंध में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक करोड़ से अधिक रुपए की ऐसे निवेश प्रस्तावो पर, जिन्हें अगले 6 महीने के अंदर प्रारंभ किया जा सकता है, उसके संबंध में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अधिकारियों एवं निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि इन्वेस्टर सम्मिट के दौरान जनपद मऊ में 7000 करोड़ से भी ज्यादा का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन इन प्राप्त निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों का हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार है। बैठक के दौरान निवेशकों ने निवेश में आने वाली समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिनमें प्रमुख रूप से जमीन के ऊपर हाईटेंशन तार के गुजरने, जमीन की अनुपलब्धता, बैंकों के साथ समस्या आदि हैं। जिलाधिकारी ने निवेशकों से विभागों से संबंधित समस्याओं की सूची तैयार कर अगली बैठक में उपलब्ध कराने को कहा, जिससे संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा के उपरांत उन समस्याओं का निराकरण किया जा सके। जिन निवेशो हेतु जमीन की उपलब्धता नहीं है,उन मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित निवेशकों से 1 महीने के अंदर जमीन की उपलब्धता की सूचना देने को भी कहा, जिससे संबंधित निवेश प्रस्ताव पर आगे की कार्यवाही संभव हो सके। उन्होंने निवेशकों को जिला प्रशासन द्वारा समस्त सुविधाओं का आश्वासन देते हुए कहा कि यथाशीघ्र निवेशो को धरातल पर उतारने का कार्य संपन्न करें, जिससे जनपद में औद्योगिक विकास की प्रगति संभव हो सके।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन एवं प्रशासन का पूरा प्रयास है कि प्रदेश एवं जनपदों में औद्योगिक विकास के लिए बेहतर माहौल का निर्माण कर जनपद एवं प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। ऐसे समय में निवेशकों के लिए एक बेहतर अवसर है। अतः सभी निवेशक अपने निवेश प्रस्ताव को यथाशीघ्र धरातल पर उतारने का प्रयास करें।जिला प्रशासन हर प्रकार से सहयोग के लिए तत्पर है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन सहित अन्य अधिकारी एवं इन्वेस्टर्स उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!