ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • सड़क सुरक्षा को मजबूती देने के लिए एआरटीओ और एमवीआई की भर्ती करेगा परिवहन विभाग • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जे पी सिंह ने महापौर सुषमा खर्कवाल के सामने रखीं महानगर के पार्कों, मंदिरों, आम गलियों के विकास की रूपरेखा साथ मे दी होलिकोत्सव की शुभकामनाए • विजयदशमी के पावन पर्व पर आयोजित समारोह में सीएम योगी का देश को सम्बोधन • दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम • सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर • सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन • निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र • 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • सड़क सुरक्षा को मजबूती देने के लिए एआरटीओ और एमवीआई की भर्ती करेगा परिवहन विभाग • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जे पी सिंह ने महापौर सुषमा खर्कवाल के सामने रखीं महानगर के पार्कों, मंदिरों, आम गलियों के विकास की रूपरेखा साथ मे दी होलिकोत्सव की शुभकामनाए • विजयदशमी के पावन पर्व पर आयोजित समारोह में सीएम योगी का देश को सम्बोधन • दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम • सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर • सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन • निर्देश: सभी बसों में अनिवार्य रूप से कार्य कर रहे हों अग्निशमन यंत्र •
Uncategorized English

कागजों पर गौशालाएं,सड़क पर मृत अवस्था में गायें

D

Dainik India News

• 8737 views
कागजों पर गौशालाएं,सड़क पर मृत अवस्था में गायें
 धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन,मऊ । गौ पालन के नाम पर दुकानदारी चल रही है। बड़ी संख्या में गौ शालाएं कागजों पर चल रही हैं और गौ-वंशीय पशु सड़कों पर बेसहारा भटक रहे हैं। जो आए दिन हादसों की वजह बन रहे हैें और खुद भी हादसों में मारे जा रहे हैं। उसी क्रम में दरगाह में संचालित अस्थाई गो आश्रय स्थल की स्थिति देखने को मिल रही है। पिछले दिनों दैनिक इंडिया की टीम ने मौके पर पहुंच अस्थाई गो आश्रय स्थल की बदहाली को प्रमुखता के साथ खबर में प्रकाशित भी करने का काम किया था । मगर उसके बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। यही वजह है कि गोवंश तिल तिल कर जीते हैं,और तड़प तड़प कर मर रहे हैं। गौशाला में समूचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर कुछ देर उन्हें ठौर मिलता है, लेकिन सड़क दुर्घटना में कब हमेशा के लिए बैठ जाएं या जान चली जाए इस बात का डर हर पल बना रहता है। गौ-वंशीय पशुओं की ऐसी दुर्दशा पर जिम्मेदार मौन हैं, वहीं गौ-सेवक अपनी मजबूरियां गिनाकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, लेकिन राहत दिलाने की ओर किसी का ध्यान नहीं है। पुराने समय से दो वक्त के दाना-पानी के बदले दूध देने और मरने के बाद शरीर के चमड़े से कई लोगों का रोजगार चलाने वाली गाय, सड़कों पर मारी-मारी इसलिए फिर रही हैं, क्योकि उनके रहने-खाने का इंतजाम इंसान ने छीन लिया। गाय सड़कों पर आ गईं, बस यहीं से गाय सड़क दुर्घटना की वजह और शिकार बनने लगी हैं। शहर हो या गांव, सभी जगह गौ-वंश की दुर्दशा हो रही है। भूख-प्यास से बिलखते ये बेजुबान अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बोल भी नहीं पाते, सड़क पर आवारा घूम रही किसी भी गाय की आंखों, शरीर के जर्जर ढांचे को देखने से ही महसूस हो जाता है, कि इन आंखों से बह रहे आंसूओं की वजह क्या है, कितनी तकतीफ में गुजरता है इनका हर दिन। वही दैनिक इंडिया की टीम ने दोहरीघाट खंड विकास अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से समस्या की जानकारी जानना चाहा तो फ़ोन बंद आया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!