ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
जर्जर बाईपास की मरम्मत के लिए सांसद ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में से 5 का हुआ तत्काल निस्तारण, 6 टीमों को भेजा गया मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार हरदोई में आयुक्त महोदया, लखनऊ मण्डल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मण्डलीय जनता दर्शन अवैध निर्माण से ग्रामीण परेशान, मुख्यमंत्री से गुहार, प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल? शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे नगर निकाय चुनाव बैठक हुई सम्पन्न केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया जर्जर बाईपास की मरम्मत के लिए सांसद ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में से 5 का हुआ तत्काल निस्तारण, 6 टीमों को भेजा गया मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार हरदोई में आयुक्त महोदया, लखनऊ मण्डल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मण्डलीय जनता दर्शन अवैध निर्माण से ग्रामीण परेशान, मुख्यमंत्री से गुहार, प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल? शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे नगर निकाय चुनाव बैठक हुई सम्पन्न केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया
ताज़ा खबर English

अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने किया समग्र कल्याण की कामना

D

Dainik India News

22 views
अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने किया समग्र कल्याण की कामना

उदय राज, दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ: सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना के आदर्श पार्क में अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर समग्र कल्याण की प्रार्थना की। इस विशेष आयोजन में कॉलोनी की महिलाओं ने विधिवत पूजा संपन्न की और आंवला वृक्ष के नीचे प्रसाद अर्पित कर भगवान विष्णु का आह्वान किया।

इस आयोजन की शुरुआत प्रातःकाल आदर्श पार्क में हुई, जहां रंजना गुप्ता, शशि प्रभा सिंह, कुसुम यादव, रेखा शुक्ला, निरुपमा पांडेय, सत्यवती सिंह, दुर्गावती मिश्रा, कल्पना सिंह, मयूराक्षी, ऊषा प्रसाद, सुमन अग्रवाल, पूनम गुप्ता, शैलजा सिंह, गौरी सिंह, शैली सिंह, सोनिया सिंह और नैन्सी अग्रवाल समेत कन्याएं श्रेया, शान्वी और आश्वी सिंह एकत्रित हुईं। उन्होंने ऐपन से रंगोली सजाई और धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया। शुभ मुहूर्त पर भजन-कीर्तन करते हुए सभी ने विष्णु भगवान की स्तुति कर एकजुट होकर समाज और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

महिलाओं ने आंवले से बने पकवानों को प्रसाद के रूप में ब्राह्मणों को अर्पित किया और आपस में प्रसाद बांटते हुए सुखमय जीवन की प्रार्थना की। इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य प्रकृति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना रहा, जिससे समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!