ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा • PM Modi Varanasi Visit: गैंगरेप केस पर एयरपोर्ट पर ही जताई सख्ती, कहा – "23 दरिंदों को बख्शा न जाए" • अस्थाई गो आश्रय स्थलों की स्थापना, संचालन एवं उनके प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री • नाम के अनुरूप था बहुमुखी था अटल जी का व्यक्तित्वः सीएम योगी  • संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय प्रान्त समीक्षा गोष्ठी का सफल आयोजन • चुनाव खत्म होते ही ढेर होने लगे अपराधी • वाराणसी पुलिस के हाथ लगी कीमती गांजे की बड़ी खेप • विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा • PM Modi Varanasi Visit: गैंगरेप केस पर एयरपोर्ट पर ही जताई सख्ती, कहा – "23 दरिंदों को बख्शा न जाए" • अस्थाई गो आश्रय स्थलों की स्थापना, संचालन एवं उनके प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री • नाम के अनुरूप था बहुमुखी था अटल जी का व्यक्तित्वः सीएम योगी  • संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय प्रान्त समीक्षा गोष्ठी का सफल आयोजन • चुनाव खत्म होते ही ढेर होने लगे अपराधी • वाराणसी पुलिस के हाथ लगी कीमती गांजे की बड़ी खेप •
Uncategorized English

रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी 

D

Dainik India News

• 7494 views
रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी 

शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के साथ बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर हुआ मोटो जीपी भारत का पदार्पण 

24 सितंबर को अंतिम दिन होगा क्वालीफाइंग और मुख्य रेस का आयोजन 

रविवार को मोटो जीपी से जुड़ी टॉप कंपनियों के सीईओज के साथ बिजनेस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे सीएम योगी 

बिजनेस कॉन्क्लेव के बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में रेस का ले सकते हैं आनंद 

दैनिक इंडिया न्यूज़ ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। रफ्तार और रोमांच के दीवानों का मनपसंद इवेंट मोटो जीपी का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर आगाज हो गया। 22 से 24 सितंबर तक चलने वाले इस पहले मोटो जीपी भारत के तहत शुक्रवार को मोटो-3, मोटो-2 और मोटो जीपी के प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत हुई। मुख्य रेस और उसके पहले क्वालीफाइंग रेस रविवार 24 सितंबर को आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस फाइनल इवेंट के साक्षी बन सकते हैं। मोटो जीपी के लिए भारत आए 275 ब्रांड्स और कंपनियों के टॉप सीईओज के साथ बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में बिजनेस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के बाद सीएम भी रफ्तार से भरे इस रोमांचक इवेंट को निहार सकते हैं। 

विदेशी मेहमानों को बताई जाएगी यूपी की ग्रोथ स्टोरी 

सीएम योगी 24 सितंबर को मोटो जीपी से जुड़े बड़े ब्रांड्स और कंपनियों के सीईओ और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इन्वेस्ट यूपी के कॉन्क्लेव हॉल में होने वाली इस मीटिंग में सीएम योगी मुख्य वक्ता होंगे। वह विदेशी मेहमानों को उत्तर प्रदेश के बढ़ते कद, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, उद्योगों के लिए सुरक्षित माहौल और सरकार की उदार नीतियों से परिचित कराएंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की समृद्ध छवि पर एक इंट्रोडक्ट्री मूवी भी दिखाई जाएगी। सीएम योगी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी और इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मोटो जीपी के सीईओ और सीसीओ भी संबोधन करेंगे। इस मीटिंग के बाद सीएम योगी कुछ देर के लिए रेस को भी देखेंगे। 

दिग्गज कंपनियों के सीईओज आ रहे हैं यूपी 

इस इवेंट में रेडबुल, शेल, बी-विन, बीएमडब्ल्यू, ओकले, मॉन्सटर, मोटुल, टिसॉट, रेपसॉल, पोलिनी, गो प्रो, हॉन्डा, मिशेलिन, एमेजॉन, डीएचएल व पेट्रोनॉस जैसी 275 दिग्गज कंपनियां किसी न किसी रूप में भाग ले रही हैं। इन कंपनियों के सीईओ व प्रतिनिधि भी इवेंट में शिरकत करने के लिए यूपी आ रहे हैं। मोटो जीपी की छवि एक ऐसे समृद्ध खेल की है, जिसे न सिर्फ बड़ी संख्या में फैंस का सपोर्ट है बल्कि दुनिया भर के बड़े ब्रांड्स भी इसे तवज्जो देते हैं। कुछ वर्षों में इस खेल ने होस्ट कंट्रीज की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान दिया है। यह खेल टू व्हीलर्स इंडस्ट्री को रिप्रजेंट करता है और भारत व एशिया के अधिकांश हिस्सों में इसकी मजबूत स्थिति है। साथ ही मोटो जीपी ने खेल के माध्यम से रोड सेफ्टी और रोड टू मोटोजीपी कार्यक्रमों जैसे सोशल इनीशिएटिव्स से मोटरसाइकिल सेक्टर और उससे आगे के लिए सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी डेवलप करने की दिशा में जो काम किया है वह सकारात्मक बदलाव लाया है। 

मोटो जीपी भारत की सोशल मीडिया पर धूम 

मोटो जीपी भारत को लेकर सिर्फ यूपी और देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर यूपी और भारत की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट और यहां के खूबसूरत ट्रैक को लेकर दीवाने हुए जा रहे हैं। साइलेंट रॉकस्टार नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं मोटो जीपी भारत को लाइव देख रहा हूं। इसी तरह मैट ओक्सली ने लिखा कि निश्चित रूप से बुद्ध इंटरनेशल सर्किट एक बेहतरीन ट्रैक होगा। जयदेवन प्रभाकरन ने लिखा कि एफ-1 जीपी के बाद बीआईसी का मोटो जीपी को होस्ट करना रोमांचक है। डेनोवान पीस ने लिखा कि इस ट्रैक पर ओवरटेक करना मुश्किल है, खासतौर पर जब बाइक्स स्ट्रेट चल रही हैं। यह बेहतरीन ट्रैक है। निवेथा जेसिका ने लिखा कि पहली मोटो जीपी भारत के कारण यहां के लोगों को वर्ल्ड चैंपियन रेसिंग का गवाह बनने का मौका मिला है। सितारों से मिलकर बेहद खुशी हो रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!