ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
18वीं विधान सभा का द्वितीय सत्र आज से अनिश्चित काल के लिए स्थगित • राजा राममोहन राय की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि, • दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:वाचस्पति त्रिपाठी • नेटवर्क मार्केटिंग क्यों करना चाहिए-संदीप सोनी एमडी बसूबेदा • रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष का संदेश: राष्ट्र रक्षा और महिला सशक्तिकरण का अद्वितीय प्रतीक • नींद, दर्द, नपुंसकता और प्रोस्टेट—एक ही जड़ की बीमारी और उसका मौन समाधान • वाराणसी में जीत सुनिश्चित, इसमें संदेह नहीं : सीएम योगी&nbsp; • <em>डबल मर्डर मामला आक्रोशित परिजनों ने किया हरदोई हाइवे लखनऊ रोड को चक्का जाम</em> • 18वीं विधान सभा का द्वितीय सत्र आज से अनिश्चित काल के लिए स्थगित • राजा राममोहन राय की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि, • दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:वाचस्पति त्रिपाठी • नेटवर्क मार्केटिंग क्यों करना चाहिए-संदीप सोनी एमडी बसूबेदा • रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष का संदेश: राष्ट्र रक्षा और महिला सशक्तिकरण का अद्वितीय प्रतीक • नींद, दर्द, नपुंसकता और प्रोस्टेट—एक ही जड़ की बीमारी और उसका मौन समाधान • वाराणसी में जीत सुनिश्चित, इसमें संदेह नहीं : सीएम योगी&nbsp; • <em>डबल मर्डर मामला आक्रोशित परिजनों ने किया हरदोई हाइवे लखनऊ रोड को चक्का जाम</em> •
उत्तर प्रदेश सरकार English

बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान

D

Dainik India News

• 7691 views
बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। रॉयल पाम रिसॉर्ट, महानगर लखनऊ में बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब, असहाय और दिव्यांगजनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रीना सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप पति त्रिपाठी, अतिरिक्त महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, सभासद नूपुर शांखधर, सभासद राकेश मिश्र और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शांखधर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

फाउंडेशन की इस पहल ने समाज के उपेक्षित और गरीब वर्ग की मदद के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। जनवरी की सर्द हवाओं के बीच कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष की झलक दिखाई दी। इस दृश्य ने आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों के आत्मबल को और अधिक मजबूत किया।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस प्रयास को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए फाउंडेशन अध्यक्ष रीना सिंह और मुख्य अतिथि कुलदीप पति त्रिपाठी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर अधिवक्ता संजीव पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन प्रभावी और रोचक तरीके से किया। सभासद नूपुर शांखधर ने सभी उपस्थित अतिथियों, फाउंडेशन के पदाधिकारियों और लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने कंबल प्राप्त कर आयोजन की सराहना की। फाउंडेशन की इस पहल ने ठिठुरती ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने के साथ-साथ सामाजिक सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!