ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” |
हाइलाइट न्यूज़
40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 04 व्यक्ति गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत जेवर फिल्म सिटी में शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की मिलेगी सुविधा  विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात आदर्श व्यापारी एसोसिएसन द्वारा व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन औरंगजेब के महिमामंडन पर अखिलेश यादव को घेरा, भाजपा एमएलसी संतोष सिंह का तुष्टिकरण पर तीखा वार शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय विषयों पर हुआ गहन मंथन 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 04 व्यक्ति गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत जेवर फिल्म सिटी में शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की मिलेगी सुविधा  विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात आदर्श व्यापारी एसोसिएसन द्वारा व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन औरंगजेब के महिमामंडन पर अखिलेश यादव को घेरा, भाजपा एमएलसी संतोष सिंह का तुष्टिकरण पर तीखा वार शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय विषयों पर हुआ गहन मंथन
लेख / शोध English

भारत की सेना आधुनिक टेक्नोलॉजी और रणनीति से सशक्त हुई है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

D

Dainik India News

1 views
भारत की सेना आधुनिक टेक्नोलॉजी और रणनीति से सशक्त हुई है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) के वार्षिक दिवस समारोह में बोले – युवा ही देश की असली ताकत हैं

दैनिक इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली, 9 मई 2025 —
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) के वार्षिक दिवस समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सशस्त्र सेनाएं आधुनिक तकनीक और रणनीतिक दृष्टिकोण – दोनों ही क्षेत्रों में उल्लेखनीय रूप से सशक्त हुई हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हमेशा साहस, शौर्य और समर्पण का प्रतीक रही है। अगर आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं तो उसका श्रेय उन युवा सैनिकों को जाता है जो राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हैं।

2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका अहम: ओम बिरला

ओम बिरला ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, विचार और नवाचार से भरपूर युवा ही देश की असली ताकत हैं। उन्होंने छात्रों से “नेशन फर्स्ट” की भावना को अपने प्रत्येक कार्य, अध्ययन और सोच में आत्मसात करने का आग्रह किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत का सपना 2047 तक साकार करने के लिए युवाओं को नई सोच, शोध और कड़ी मेहनत के साथ आगे आना होगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश को आगे ले जाने की ज़िम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है।

भारतीय शिक्षा प्रणाली—गौरवशाली परंपरा और आधुनिकता का संगम

ओम बिरला ने भारत की प्राचीन शिक्षा परंपराओं—तक्षशिला और नालंदा—का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने ज्ञान को संस्कृति से जोड़ा है, और आज की आधुनिक शिक्षा प्रणाली उसी विरासत को नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने विश्वविद्यालयों को नवाचार का केंद्र बताया और कहा कि विश्वभर में भारतीय युवाओं की तकनीकी दक्षता, कार्य संस्कृति और प्रोफेशनल प्रतिबद्धता की प्रशंसा हो रही है।

इस अवसर पर उत्तर-पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!