ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
NEET स्कैम की जांच में बड़े खुलासे, कई गिरफ्तारियां ग्राम पंचायत रकौली में मेगा विधिक जागरूकता शिविर/संगोष्ठी का आयोजन कल केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद, 70 प्रतिशत हुए रोगमुक्त : योगी आदित्यनाथ  कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया, `खेलो इंडिया' पहल के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की चर्चा की" दिव्यांग पेंशन पाने वाले लाभार्थी अपने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक कराएं NEET स्कैम की जांच में बड़े खुलासे, कई गिरफ्तारियां ग्राम पंचायत रकौली में मेगा विधिक जागरूकता शिविर/संगोष्ठी का आयोजन कल केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद, 70 प्रतिशत हुए रोगमुक्त : योगी आदित्यनाथ  कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया, `खेलो इंडिया' पहल के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की चर्चा की" दिव्यांग पेंशन पाने वाले लाभार्थी अपने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक कराएं
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, विभागों को दिए सतर्कता के निर्देश

D

Dainik India News

3794 views
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, विभागों को दिए सतर्कता के निर्देश

घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में

बाढ़ चौकियों, कंट्रोल रूम और रिजर्व स्टॉक की तैयारियों की ली गई समीक्षा

दैनिक इंडिया न्यूज,मऊ, उत्तर प्रदेश।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक इला मारन के साथ तहसील मधुबन के बाढ़ संभावित और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और राहत व बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

निरीक्षण के दौरान हाहानाला बांध का भी दौरा किया गया, जहां जिलाधिकारी ने जलस्तर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, घाघरा नदी अभी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर नीचे बह रही है, लेकिन आगामी दिनों में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जिलाधिकारी ने रिजर्व स्टॉक की जांच करते हुए सभी आवश्यक सामग्री – जैसे कि राशन, दवाएं, बांस-बल्ले, नावें और तिरपाल – पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बिंदटोलिया गांव में चल रहे बचाव कार्यों का निरीक्षण किया गया। गांव के पास बन रहे पुल के कारण खेतों में कटाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को कटाव की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

राजस्व विभाग को भी पूरी तैयारी के साथ बाढ़ राहत सामग्री के स्टॉक, राहत शिविरों और नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने को कहा गया। बाढ़ संभावित इलाकों में नावों एवं नाविकों की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोई भी आबादी वाला गांव बाढ़ की चपेट में नहीं है, परंतु घाघरा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मधुबन समेत राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!