ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
बच्चों और अभिभावकों ने शिवगिरी में लगाए 101 फलदार वृक्ष • राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं • बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी आदित्यनाथ • <em>हरदोई योगी राज में सरकारी जमीन पर भी अवैध भू माफियाओं का कब्जा</em> • प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश के सबसे बड़े राज्य उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री • "एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन" • वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं : सीएम योगी • गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हुआ ग्राम पंचायत सचिवालय कटिहारी बुजुर्ग का भव्य उद्घाटन • बच्चों और अभिभावकों ने शिवगिरी में लगाए 101 फलदार वृक्ष • राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं • बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी आदित्यनाथ • <em>हरदोई योगी राज में सरकारी जमीन पर भी अवैध भू माफियाओं का कब्जा</em> • प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश के सबसे बड़े राज्य उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री • "एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन" • वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं : सीएम योगी • गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हुआ ग्राम पंचायत सचिवालय कटिहारी बुजुर्ग का भव्य उद्घाटन •
ताज़ा खबर English

एसटीएफ प्रयागराज ने 50 हजार रुपये के इनामी नकली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार

D

Dainik India News

• 7455 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

प्रयागराज, । नकली नोट का सौदागर रामू साहू आखिरकार बुधवार शाम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हत्थे चढ़ गया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरोह का सरगना पश्चिम बंगाल निवासी दीपक मंडल अभी फरार है। उसकी भी तलाश चल रही है। रामू नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार बाजार का रहने वाला है। वह पिछले कई साल से भारतीय जाली मुद्रा की तस्करी कर रहा था। एसटीएफ का दावा है कि वह प्रयागराज और आसपास के जिलों में लाखों रुपये की नकली नोट खपा चुका है।एसटीएफ सीओ नवेंदु कुमार ने बताया कि रामू पहले फूलपुर के अलीम अंसारी, लखनऊ के योगेंद्र प्रताप, राहुल के साथ मिलकर चेक क्लोनिंग का काम करता था। वर्ष 2014 में उसे लखनऊ में गिरफ्तार जेल भेजा गया। फिर वह प्रयागराज जेल में आ गया। इसी दौरान नैनी जेल में पहले से बंद पश्चिम बंगाल के मालदा वैष्णवनगर निवासी दीपक मंडल से मुलाकात हुई। दीपक बांग्लादेश से भारतीय जाली मुद्रा मंगवाकर कई राज्यों में सप्लाई करता था। कुछ दिनों बाद दोनों जमानत पर छूट गए। तब रामू ने नकली नोट की तस्करी का काम शुरू किया। वह पश्चिम बंगाला जाता और 25 हजार असली नोट देकर 50 हजार नकली नोट लेकर आता था। इसी बीच रामू ने कौड़िहार के श्रवण केशरवानी और फूलपुर के रूपेश को भी नकली नोट लेने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा था।पूछताछ में यह भी पता चला है कि शातिर रामू का साथी पटना बिहार का राजेश केशरवानी है। उसके पास तमाम लोगों को लेकर जाकर असली नोट की जगह दोगुना नकली नोट देने का झांसा देकर 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। सीओ का कहना है कि कुछ दिन पहले रामू के साथी को नकली नोट के साथ कीडगंज में गिरफ्तार किया था। उस मुकदमे में रामू वांछित था और गिरफ्तारी न होने पर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ था। बुधवार शाम एसआइ वेद प्रकाश पांडेय, अनिल कुमार की टीम ने अभियुक्त को रामबाग स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!