ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन <strong>7.5 अरब रुपए से यूपी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार&nbsp;</strong> यूपी के 41 जिले हुए कोविड मुक्त:सीएम योगी वार्षिक उत्सव में झूमे छात्र-छात्राएं परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी खाद्यान्न के वितरण की अन्तिम तिथि 17 जून तक अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज <em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em> विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन <strong>7.5 अरब रुपए से यूपी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार&nbsp;</strong> यूपी के 41 जिले हुए कोविड मुक्त:सीएम योगी वार्षिक उत्सव में झूमे छात्र-छात्राएं परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी खाद्यान्न के वितरण की अन्तिम तिथि 17 जून तक अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज <em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em>
उत्तर प्रदेश सरकार English

लखनऊ की शान पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय को राष्ट्रीय सनातन महासंघ की श्रद्धांजलि

D

Dainik India News

4339 views
लखनऊ की शान पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय को राष्ट्रीय सनातन महासंघ की श्रद्धांजलि

जितेंद्र प्रताप सिंह ने साझा की प्रेरक स्मृतियां

सेवा, विनम्रता और धर्मनिष्ठा के प्रतीक थे Lucknow Mayor डॉ. राय

Dainik India news Lucknow:राष्ट्रीय सनातन महासंघ (Rashtriya Sanatan Mahasangh) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Jitendra Pratap Singh ने स्व. Padma Shri Dr. S. C. Rai की पुण्यतिथि पर दैनिक इंडिया न्यूज़ से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. राय न केवल लखनऊ की aan-baan-shaan थे, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी ईमानदारी, सादगी और सेवा भाव के लिए जाने जाते थे।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. राय का व्यक्तित्व बेदाग, बेमिसाल और प्रेरणादायी था। जब तत्कालीन चिकित्सा मंत्री ने उनका स्थानांतरण कर दिया था, तब 200 से अधिक विधायक उनके समर्थन में खड़े हो गए थे। यह उनकी लोकप्रियता और जन-सेवा का प्रमाण था।

Lucknow Mayor के रूप में डॉ. राय का कार्यकाल भी ऐतिहासिक रहा। उन्हें Padma Shri Award से सम्मानित किया गया, लेकिन जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार उनका व्यक्तित्व इस सम्मान से कहीं बड़ा था। अटल बिहारी वाजपेयी ने महापौर चुनाव प्रचार के दौरान कहा था—“लखनऊ बीमार है, इसे शल्य चिकित्सक की जरूरत है और डॉ. राय ही इसकी सर्जरी कर सुधार सकते हैं।” यह नारा ऐतिहासिक बन गया और उन्हें भारी मतों से विजय दिलाई।

डॉ. राय की धार्मिक आस्था भी प्रेरणादायक रही। कहा जाता है कि वे किसी भी ऑपरेशन से पहले ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जप किया करते थे। उनके व्यक्तित्व में Medical Profession की गंभीरता और Sanatan Dharma की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता था।

लखनऊ को सौभाग्य प्राप्त हुआ कि डॉ. राय दो बार Mayor of Lucknow बने और शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए कहा कि डॉ. राय का जीवन आने वाली पीढ़ियों को सेवा, समर्पण और धर्मनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!