ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री • मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे'  • सहपाठी ही सहपाठी का बना काल ,पुलिस ने अपराधी छात्र को किया गिरफ्तार • CM योगी समेत राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, मास्टमाइंड फरार • भारतीय जाट सभा ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान • वाराणसी पुलिस के हाथ लगी कीमती गांजे की बड़ी खेप • "UP Assembly Speaker Satish Mahana Advocates Gender Reservation at CPA Conference in Ghana" • सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री • भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री • मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे'  • सहपाठी ही सहपाठी का बना काल ,पुलिस ने अपराधी छात्र को किया गिरफ्तार • CM योगी समेत राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, मास्टमाइंड फरार • भारतीय जाट सभा ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान • वाराणसी पुलिस के हाथ लगी कीमती गांजे की बड़ी खेप • "UP Assembly Speaker Satish Mahana Advocates Gender Reservation at CPA Conference in Ghana" • सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री •
स्वास्थ्य English

<em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em>

B

Bhargav Bhargav

• 7561 views
<em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em>

वैस्कुलर डिजीज के बारे में सीएमई का सफलतापूर्वक आयोजन

उदयराज
दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ : सहारा हॉस्पिटल में नेशनल वैस्कुलर दिवस के अवसर पर वैस्कुलर डिजीज के बारे में सीएमई का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सीएमई का उद्घाटन सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह , डॉक्टर मजहर हुसैन डायरेक्टर (मेडिकल हेल्थ) व वैस्कुलर एवं एंडोवैस्कुलर सर्जन डॉ.यशपाल सिंह ने केक काटकर किया।
सीएमई के मुख्य वक्ता वैस्कुलर एवं एडोंवैस्कुलर सर्जन डा. यशपाल सिंह ने बताया कि वैरिकोस नसें पैरों में दिखाई देने वाली फूली और घुमावदार हरे रंग की नसें होती हैं, जिनका आकार छोटे से लेकर बड़े तक कुछ भी हो सकता है। समय के साथ ये नसें कई तरह की जटिलताएं पैदा कर सकती हैं, जैसे कि रक्तस्राव, थक्के और अल्सर आदि । इस तरह इन नसों में ब्लॉकेज होने से जीवन में परेशानी उत्पन्न हो जाती है। इन सभी दिक्कतों को अलग-अलग विधि द्वारा ठीक किया जाता है! यह जानकारी देते हुए सहारा हॉस्पिटल के वैस्कुलर एवं एंडोवैस्कुलर सर्जन डा. यशपाल सिंह ने सहारा हॉस्पिटल के सेमिनार हाल में आयोजित सीएमई में दी, जिसमें विभिन्न विभागों के डॉक्टर्स, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ सहित कई वरिष्ठगणों ने भाग लिया।
सीएमई के अवसर पर सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने कहा कि हमारे अभिभावक "सहाराश्री"जी ने ऐसा हॉस्पिटल दिया है, जहां बेहतर चिकित्सा के साथ उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समय-समय पर सीएमई जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, इससे डाक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ भी नयी तकनीक से रूबरू होते हैं। यही कारण है कि मरीजों को बेहतर उपचार देकर हम चिकित्सा क्षेत्र में निरन्तर नए आयाम को स्थापित कर रहे हैं और सहारा हॉस्पिटल में मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने हेतु नित नयी सेवाएं विस्तारित की जा रही हैं। यह सभी जागरूकता प्रसार के प्रयास मरीजों को बेहतर उपचार मिलने में मददगार साबित होते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!