ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (S.M.S.) लखनऊ में उद्यमी-पूर्व छात्र सम्मलेन का भव्यआयोजन • संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा • मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी: सीएम योगी • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय • मैटरनिटी अस्पताल में महिला मरीजों के प्राइवेट वीडियो लीक होने का मामला, जागरूक रहें और सतर्क रहें • दंगाइयों पर चलेगी बुलेट ट्रेन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • CM reviews works of UP-112 and 1090 service along with the technical services of the police • स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (S.M.S.) लखनऊ में उद्यमी-पूर्व छात्र सम्मलेन का भव्यआयोजन • संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा • मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी: सीएम योगी • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय • मैटरनिटी अस्पताल में महिला मरीजों के प्राइवेट वीडियो लीक होने का मामला, जागरूक रहें और सतर्क रहें • दंगाइयों पर चलेगी बुलेट ट्रेन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • CM reviews works of UP-112 and 1090 service along with the technical services of the police •
उत्तर प्रदेश सरकार English

लखनऊ यूनीवर्सिटी व रामस्वरूप मेमोरियल यूनीवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी

D

Dainik India News

• 6762 views
लखनऊ यूनीवर्सिटी व  रामस्वरूप मेमोरियल यूनीवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के एक 25 सदस्यीय दल ने आज पूरे विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही देखी तथा अध्यक्ष श्री सतीश महाना से भी मुलाकात की। इस दौरान छात्र छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से कई सवाल किए। विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने विधानसभा की कार्यवाही तथा इससे जुड़ी अन्य तकनीकी पहलुओं से उन्हे अवगत कराया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन से जुडे छात्र - छात्राओं से कहा कि भावी पीढ़ी पत्रकारिता के क्षेत्र में उतरने से पहले इस बात का पूरा ख्याल रखें कि राष्ट्रहित में और सकारात्मक सोच के साथ उन्हे इस क्षेत्र में उतरना है। श्री महाना ने कहा कि पत्रकारिता का काम सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना होता है। वह एक सेतु का काम करती है। इसलिए भावी पीढ़ी राष्ट्रहित में अपनी सार्थक भूमिका निभाने को तैयार रहेे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभांे में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए पत्रकारिता के मानकों का पूरा ख्याल रखना चाहिए। राष्ट्र को उच्चतम शिखर तक ले जाने में मीडिया अपनी बड़ी भूमिका निभा सकता है। यह एक जिम्मेदार स्तंभ है पर कई बार वो अपने रास्ते से भटकता दिखाई देता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अपनी पूर्व धारणा नही बनानी चाहिए।
उन्होंने छात्र छात्राओं से यह भी कहा कि आप लोग लाइब्रेरी में जाकर खूब अध्ययन करें तथा सकारात्मक सोच रखकर ही इस क्षेत्र में उतरे क्योकि नकारात्मक सोच से न तो स्वयं का विकास होता है और न ही समाज का।
इस मौके पर पत्रकारिता के छात्र छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से खूब सवाल किए। साथ ही विधानसभा कार्यवाही की तकरीकी बारीकियों को भी जानने का प्रयास किया। इसके बाद डिजिटल वीथिका, लाइबे्ररी, मुख्य गैलरी आदि को देखा तथा वहां फोटो भी खिंचवाई।
त्रिपुरेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आए इस दल में अक्षत मिश्र, आंचल प्रजापति, अंशुल मेहरोत्रा, एश्वर्य चतुर्वेदी, रिचा यादव आदि शामिल थें। इस मौके पर प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी उपस्थिति थें।
इसी तरह आज श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनीवर्सिटी के छात्र छात्राओं के 30 सदस्यीय दल ने विधानसभा की कार्यवाही देखी तथा विधानभवन का भ्रमण किया तथा इसकी सुंदरता देखकर विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। यह भी कहा कि हमें अपनी विधानसभा को देखकर बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। इस दल का नेतृत्व डीन डा विजया शेट्टी तथा असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!