ब्रेकिंग न्यूज़
पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | स्मृतियों के साथ जितेंद्र प्रताप सिंह ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ | From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | स्मृतियों के साथ जितेंद्र प्रताप सिंह ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ | From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery |
हाइलाइट न्यूज़
महामना मालवीय की जयंती पर उठा वैचारिक शंखनाद, राष्ट्र और संविधान पर बेबाक मंथन • हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट : जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, कहा— अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें • अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई • भदेवरा के खड़ंजे की स्थिति में अनदेखी, स्कूल के बच्चों को हो रही दिक्कत • एमएलसी पवन सिंह चौहान के एसआरजीआई कॉलेज में फ्रेशर पार्टी: दिग्गजों की मौजूदगी से छात्रों में उत्साह • तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश • न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन • 27 दिसम्बर 2021, लखनऊ (श्रीरामकथा का तीसरा दिन) • महामना मालवीय की जयंती पर उठा वैचारिक शंखनाद, राष्ट्र और संविधान पर बेबाक मंथन • हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट : जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, कहा— अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें • अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई • भदेवरा के खड़ंजे की स्थिति में अनदेखी, स्कूल के बच्चों को हो रही दिक्कत • एमएलसी पवन सिंह चौहान के एसआरजीआई कॉलेज में फ्रेशर पार्टी: दिग्गजों की मौजूदगी से छात्रों में उत्साह • तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश • न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन • 27 दिसम्बर 2021, लखनऊ (श्रीरामकथा का तीसरा दिन) •
Uncategorized English

पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने मीडिया के माध्यम से दी बधाई

D

Dainik India News

• 6978 views
पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने मीडिया के माध्यम से दी बधाई

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली ।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था के बेहतरीन सुधार की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही गर्व की बात है कि जहां समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस को मजाक के रूप में देखा जाता था, आज वही पुलिस पूरे भारत में अपनी कार्यक्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जा रही है।" उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए राज्य में एक नई मिसाल कायम की है।

2024 तक उत्तर प्रदेश पुलिस ने 01 करोड़ 02 लाख से अधिक स्थानों पर चेकिंग करते हुए 03 करोड़ 68 लाख से अधिक व्यक्तियों को निरुद्ध किया है। इस अभियान के अंतर्गत 23,375 अभियोग पंजीकृत किए गए और 31,517 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। 01 करोड़ 39 लाख से अधिक लोगों को चेतावनी दी गई, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस बल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला बीट आरक्षी और महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। 15,130 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है और 10,378 महिला बीट का आवंटन किया गया है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को और बढ़ावा मिला है। 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत 11 लाख 71 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिससे अपराध की निगरानी में मदद मिली है।

धार्मिक स्थलों से 01 लाख 08 हजार 37 लाउडस्पीकर हटाए गए या नियंत्रित किए गए हैं, जो माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार किया गया है। पुलिस बल ने 31 मई 2017 से 02 अक्टूबर 2024 तक फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से 02 करोड़ 68 लाख से अधिक स्थानों पर सुरक्षा का बेहतर वातावरण बनाया है।

इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने भी पुलिस बल की कड़ी मेहनत की सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे देश में एक मिसाल कायम की है, और जनता का पुलिस बल पर विश्वास बढ़ा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!