ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृतभारती न्यास की दो दिवसीय अखिल भारतीय गौष्ठी, बेंगलूर मे लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय- जितेन्द्र प्रताप सिंह • प्रमुख सचिव,पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में कोविड-19 रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई • मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की • अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारा अभिमान-जेपी सिंह • मुख्यमंत्री ने श्री द्वारका-शारदा पीठ व ज्योतिर्मठ पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जीमहाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में जगद्गुरू अनंतश्रीविभूषित शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर बद्रीकाश्रम जी महाराज का आगमन-जेपी सिंह • संस्कृतभारती अवध प्रान्त द्वारा बनाई गई अगले तीन माह की कार्ययोजना • संस्कृतभारती न्यास की दो दिवसीय अखिल भारतीय गौष्ठी, बेंगलूर मे लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय- जितेन्द्र प्रताप सिंह • प्रमुख सचिव,पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में कोविड-19 रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई • मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की • अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारा अभिमान-जेपी सिंह • मुख्यमंत्री ने श्री द्वारका-शारदा पीठ व ज्योतिर्मठ पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जीमहाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में जगद्गुरू अनंतश्रीविभूषित शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर बद्रीकाश्रम जी महाराज का आगमन-जेपी सिंह • संस्कृतभारती अवध प्रान्त द्वारा बनाई गई अगले तीन माह की कार्ययोजना •
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जाएगा भव्य उत्सव

D

Dainik India News

• 5919 views
राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जाएगा भव्य उत्सव

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि 1 अक्टूबर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी उत्सव मनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा आयोजित उत्सवों और अभियानों के अंतर्गत 7 नवम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश के 18 अलग-अलग स्थानों पर 150 कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् गायन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सुबह 10 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इसके अतिरिक्त 8 से 15 नवम्बर 2025 तक सभी मण्डल स्तरों पर सामूहिक गायन एवं सभाओं का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर सांसदों और विधायकों के नेतृत्व में कार्यक्रम होंगे, जबकि मण्डल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आमजन की सहभागिता के साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएँ, प्रभात फेरियाँ, बाइक रैलियाँ तथा प्रदर्शनियाँ और साहित्यिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर निबंध, कविता और चित्रकला प्रतियोगिताएँ भी होंगी।

गौरतलब है कि यह अमर गीत वर्ष 1875 में श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया था। “वंदे मातरम्” का प्रसिद्ध वाचन वर्ष 1896 में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा कोलकाता में किया गया। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ है — वह स्वर जिसने गुलामी की बेड़ियों में जकड़े भारत को आज़ादी की राह दिखाई।

स्वतंत्रता संग्राम के हर आंदोलन, सत्याग्रह और बलिदान में यह गीत प्रेरणा का स्रोत बना। इसमें मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, त्याग और समर्पण की भावना निहित है। वर्ष 1950 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने “वंदे मातरम्” को राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया।

ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंदोलनों में “वंदे मातरम्” राष्ट्रवाद और एकता का सशक्त प्रतीक बन गया। इसकी प्रबल राष्ट्रीय भावना और प्रेरक प्रभाव के कारण ब्रिटिश सरकार ने इसके प्रयोग पर प्रतिबंध तक लगा दिया था।

कार्यक्रम में संयोजक डॉ. विवेक सिंह तोमर, अनुराग साहू, विनय पटेल, नम्रता श्रीनेत और आकाश सिंह उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!