ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
स्मार्ट मीटर की बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश: एक माह में ₹30,000 का बिल, शिकायतें हवा में, उपकेंद्र का तिरस्कार—वयोवृद्ध उपभोक्ता न्याय के लिए भटकने को मजबूर • विकास नगर भूस्खलन के बाद प्रशासन आया हरकत में, आम लोगों को करना होगा सहयोग • जी-20 की वैन को हरी झंडी दिखाकर सीएम योगी ने किया रवाना • प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया का किया निरीक्षण • उ0प्र0 राज्य अतिथि गृह ‘इन्द्रप्रस्थ’ में उ0प्र0 की झलक दिखनी चाहिए: मुख्यमंत्री • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • समर्पण ओल्ड ऐज होम में केजीएमयू का निःशुल्क जेरियाट्रिक स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों के लिए करुणा, सेवा और विज्ञान का अनुपम संगम • स्मार्ट मीटर की बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश: एक माह में ₹30,000 का बिल, शिकायतें हवा में, उपकेंद्र का तिरस्कार—वयोवृद्ध उपभोक्ता न्याय के लिए भटकने को मजबूर • विकास नगर भूस्खलन के बाद प्रशासन आया हरकत में, आम लोगों को करना होगा सहयोग • जी-20 की वैन को हरी झंडी दिखाकर सीएम योगी ने किया रवाना • प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया का किया निरीक्षण • उ0प्र0 राज्य अतिथि गृह ‘इन्द्रप्रस्थ’ में उ0प्र0 की झलक दिखनी चाहिए: मुख्यमंत्री • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • समर्पण ओल्ड ऐज होम में केजीएमयू का निःशुल्क जेरियाट्रिक स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों के लिए करुणा, सेवा और विज्ञान का अनुपम संगम •
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई

D

Dainik India News

• 9490 views
सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई


दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा परिणाम 2026-27 में एसआर ग्लोबल स्कूल, बख्शी का तालाब (बीकेटी), लखनऊ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 120 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए हैं, जबकि कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पवन सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है।

एमएलसी पवन सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि,

“ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी विद्यार्थी इसी प्रकार निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करते हुए जीवन में ऊँचे शिखरों को प्राप्त करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।”

उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं और शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की उपलब्धियां प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत हैं। विद्यालय द्वारा आधुनिक शिक्षा, अनुशासन एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका परिणाम लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आ रहा है।

एसआर ग्लोबल स्कूल की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्रभर में हर्ष का वातावरण है तथा अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!