ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान द्वारा पुलिस लाइन लखनऊ में पांच दिवसीय योग सत्र का शुभारंभ उ॰प्र॰ विधान सभा के अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित ने भारत के राष्ट्रपति, श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। योगी सरकार त्रेतायुगीन वैभवशाली रामनगरी को अलौकिक रूप देने में जुटी समस्त देशवासियों को 75वें गणतंत्रकी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह योगी सरकार ने ललितपुर में फार्मा पार्क के लिए 1472 एकड़ भूमि पर शुरू की सर्वे प्रक्रिया ग्राम सचिवालय के सुदृढ़ीकरण व इसके माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं-मंत्रिपरिषद इस्कॉन सोसाइटीज के मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुये जेपी सिंह नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान द्वारा पुलिस लाइन लखनऊ में पांच दिवसीय योग सत्र का शुभारंभ उ॰प्र॰ विधान सभा के अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित ने भारत के राष्ट्रपति, श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। योगी सरकार त्रेतायुगीन वैभवशाली रामनगरी को अलौकिक रूप देने में जुटी समस्त देशवासियों को 75वें गणतंत्रकी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह योगी सरकार ने ललितपुर में फार्मा पार्क के लिए 1472 एकड़ भूमि पर शुरू की सर्वे प्रक्रिया ग्राम सचिवालय के सुदृढ़ीकरण व इसके माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं-मंत्रिपरिषद इस्कॉन सोसाइटीज के मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुये जेपी सिंह नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य
Uncategorized English

समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू

D

Dainik India News

3566 views
समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू

स्पोर्ट्स कॉलेज में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के नाम से हुई प्रतियोगिता

उदय राज,दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ : समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज कुर्सी रोड लखनऊ में आज सम्पन्न हुआ।

राज्य परियोजना कार्यालय से यूनिट प्रभारी बालिका शिक्षा डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया प्रतियोगिता आयोजन में फुटबॉल, हॉकी, लम्बी कूद, जूडो, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, दौड़ ,चक्का फेंक,गोला फेंक के 18 खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं।

प्रदेश स्तर पर चयनित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों से कस्तूरबा बालिकाएं राजधानी में दिनांक 21 तारीख को पहुंच गयी थीं।

प्रतियोगिताओं में बॉक्सिंग में बुलंदशहर की हिमानी, लखनऊ की पायल तथा बुलंदशहर की साक्षी चयनित हुईं, 100 मीटर दौड़ में प्रयागराज की खुश्बू पटेल, लखीमपुर की आरोही व कासगंज की रेखा चयनित हुई, फुटबॉल में लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, हरदोई, अंबेडकर नगर, बहराइच, देवरिया व गाजीपुर की बालिकाएं चयनित हुईं। ऊंची कूद में अलीगढ़ की श्वेता, बदायूं की मीनू व कन्नौज की अंजली चयनित हुईं, प्रतियोगिता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार सिंह ने अपनी उपस्थिति में सम्पन्न करायी।

जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी अरुण कुमार ने सभी खण्ड शिक्षाधिकारी, ए आर पी तथा खेल शिक्षकों तथा अनुदेशकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!